दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन
Recommended Video
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि जनता के प्रोत्साहन से यहां पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए शुक्रिया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार को देने की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई और मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए भी करीब 50 साल हो गए हैं।

ऐसे में इस पुरस्कार की घोषणा के समय मेरे मन में यह बात आई कि क्या यह पुरस्कार देकर मुझे यह भी संकेत देना है कि भाई बस कर अब बहुत काम हो गया। इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। बता दें कि अस्वस्थ होने के कारण अमिताभ बच्चन सोमवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।
बताते चलें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया था कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के सम्मान से 29 दिसंबर को नवाजा जाएगा। साल 2018 का दादा साहब फाल्के सम्मान फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन को दिया जाना था लेकिन बच्चन अस्वस्थ होने के कारण समारोह में शिरकत नहीं कर सके।












Click it and Unblock the Notifications