महानायक की गाड़ी का पिछला पहिया हुआ अलग, दुर्घटना में बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन
पिछले दिनों कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन एक हादसे का शिकार होते-होते बचे। अमिताभ बच्चन जिस गाड़ी से सफर कर रहे थे, उसका पिछला पहिया ही गाड़ी से अलग हो गया।
Recommended Video

कोलकाता। पिछले दिनों कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन एक हादसे का शिकार होते-होते बचे। अमिताभ बच्चन जिस गाड़ी से सफर कर रहे थे, उसका पिछया पहिया ही गाड़ी से अलग हो गया। शुक्र है कि गाड़ी किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुई लेकिन अब राज्य सरकार ने इसपर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।

राज्य सरकार ने उस ट्रैवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भेजा है जिसकी गाड़ी में अमिताभ बच्चन सफर कर रहे थे। सचिवालय के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ये घटना शनिवार सुबह की है। 'शनिवार सुबह अमिताभ बच्चन कोलकाता एयरपोर्ट जा रहे थे तब उनकी मर्सिडीज का पिछला पहिया गाड़ी से अलग हो गया। ये घटना डुफ्फेरिन रोड पर हुई।'
अधिकारी ने कहा कि इस कारण कार ने अपना नियंत्रण खो दिया लेकिन शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई। इस लापरवाही के लिए गाड़ी उपलब्ध कराने वाली ट्रैवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में शाहरुख खान, कमल हासन, काजोल और सिने जगत की कई दिग्गज हस्तियों के साथ कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत की थी।
ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा 'पद्मावती' पर विवाद, महिला आयोग ने सेंसर बोर्ड को लिखी चिट्ठी












Click it and Unblock the Notifications