अब पर्दे पर 'अतुल्य भारत' आमिर नहीं अमिताभ कहेंगे?

नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय के बारे में अब खबर आ रही है कि उनके 'अतुल्य भारत' एड में आमिर खान की जगह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन लेंगे। हालांकि अभी मंत्रालय की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है।

इससे पहले एड से आमिर खान को हटाये जाने के पीछे उनका पिछले दिनों अहिष्णुता का दिया बयान है जो उन्होंने एक न्यूज चैनल पर दिया था। हालांकि आमिर ने इस बारे में कोई टिप्पणी तो नहीं की है लेकिन उन्होंने इस बारे में यह जरूर कहा कि मेरे लिए यह बहुत सम्मान और खुशी की बात है कि मुझे 10 साल से अतुल्य भारत कैंपेन के साथ ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर जुड़ने का मौका मिला।

मैं ब्रांड एंबेसडर रहूं ना रहूं मेरा देश जरूर अतुल्य भारत रहेगा, ये सरकार का फैसला है कि वो अपने कैंपन के लिए किसे ब्रांड एंबेसडर चुनती है, मुझे इस बारे में अब और कुछ नहीं कहना चाहता हूं, हां यह जरूर बोलूंगा कि इस कैंपन के लिए मैंने एक भी पैसा नहीं लिया है।

गौरतलब है बुधवार को आमिर खान को Incredible India कैंपेन से हटाए जाने की खबर सामने आई, जिसकी पुष्टि पर्यटन मंत्रालय ने करते हुए कहा कि, आमिर खान Incredible India कैंपेन के ब्रांड एंबेसेडर नहीं हैं। उन्हें किसी बयान की वजह से नहीं हटाया गया है बल्कि इसलिए हटाया गया है क्योंकि पर्यटन मंत्रालय का इस कैंपेन को लेकर करार 'प्रसून जोशी मैक्कैन एरिक्सन लिमिटिड' से हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+