मोदी सरकार के दो साल: 28 मई को मनेगा, अमिताभ करेंगे होस्ट
नई दिल्ली। केन्द्र में मोदी सरकार ने अपने दो साल पूरे कर लिये है, बीजेपी इस अवसर पर एक महाजश्न 'जरा मुस्करा दो' मनाने जा रही है जो कि 28 मई को दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा, जिसमें पीएम मोदी समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे, इस बिग कार्यक्रम की मेजबानी बिग बी यानी अमिताभ करेंगे।
अब मोदी की मुरीद हुईं बच्चन बहू ऐश्वर्या राय, जानिए क्यों?
'जरा मुस्करा दो' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के नेशनल चैनल डीडी पर होगा। इस कार्यक्रम के जरिये सरकार पूरे देश को स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे कार्यक्रम के बारे में बतायेगी।
अमर सिंह मेरे दोस्त, मेरे भाई , वो जो चाहे कहें, उन्हें हक है: अमिताभ बच्चन
ये कार्यक्रम को दिल्ली में होगा लेकिन यहां आपको बता दें कि सरकार के दो साल पूरे होने पर केन्द्र सरकार देश के कई शहरों में भी कई कार्यक्रम करने वाली है जो कि शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू की निगरानी में संपन्न होंगे।
पनामा पेपर लीक्स: अमिताभ बच्चन के बारे में नया खुलासा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बीजेपी करीब इस सिलसिले में 26 मई से 10 जून के बीच 200 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित करने वाली है।













Click it and Unblock the Notifications