ऐश्वर्या और आराध्या अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, अमिताभ बच्चन हुए भावुक, रोक नहीं सके अपने आंसू

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना से लड़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद वह पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल में अमिताभ बच्चन लगातार अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने परिवार के बारे में जानकारी साझा की है और वह भावुक हो गए।

Recommended Video

    Aishwarya Rai & Aaradhya का Corona Test आया Negative, Amitabh Bachchan हुए Emotional |वनइंडिया हिंदी
    भावुक हुए अमिताभ बच्चन

    भावुक हुए अमिताभ बच्चन

    दरअसल सोमवार को ऐश्वर्या राय और आराध्या का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। खुद अभिषेक बच्चन ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी साझा की है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या और आराध्या के डिस्चार्ज होने पर भावुक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अपनी छोटी बिटिया , और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर ; मैं रोक ना पाया अपने आंसू, प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार।

    अभिषेक ने ट्वीट कर दी जानकारी

    अभिषेक ने ट्वीट कर दी जानकारी

    इससे पहले अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि "आपकी निरंतर प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। आभार। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना टेस्‍ट निगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेंगे। मेरे पिता और मैं मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में हैं।

    अस्पताल में भर्ती था परिवार

    अस्पताल में भर्ती था परिवार

    बता दें अमिताभ बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन को पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के तुरंत बाद ही अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया वहीं दूसरे दिन 46 वर्षीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्‍या के कोविड 19 टेस्‍ट पॉजिटिव आने के होम क्वारंटीन में रखा गया था लेकिन दस दिनों पहले तबीयत बिगड़ने के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड में नेपोटिजम-ग्रुपिज्म पर बहस के बीच अमिताभ बच्चन ने कहा- दुश्मन बनाने के लिए जरूरी...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+