अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर गुड गवर्नेंस इंडेक्स को वर्चुअली लॉन्च किया, ऐसा करने वाला बना पहला राज्‍य

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर गुड गवर्नेंस इंडेक्स को वर्चुअली लॉन्च किया, ऐसा करने वाला बना पहला राज्‍य

नई दिल्‍ली, 22 जनवरी। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू कश्‍मीर में डिस्ट्रिक गुड गर्वनेंस इंडेक्स (डीजीजीआई) को वर्चुअली लॉन्च किया। शाह ने 20 जम्‍मू कश्‍मीर के 20 जिलों में ये डीजीजीआई जारी किया। इसका उद्देश्‍य जम्मू-कश्‍मीर के विकास में पारदर्शिता लाना है। इसके साथ ही जम्मू कश्‍मीर गुड गर्वनेंस इंडेक्स प्रभावी बनाने वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है।

jammu

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा परिसीमन शुरू हो गया है और जल्द ही चुनाव होंगे। मैंने लोकसभा में आश्वासन दिया है कि जैसे ही जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होगी, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा।

अमित शाह ने इस कार्यक्रम को लॉन्‍च करने से पहले ट्विट कर कहा था कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "जम्मू-कश्मीर के लोगों को एक पारदर्शी और लोगों के अनुकूल प्रशासन प्रदान करने की प्रतिबद्धता" के अनुरूप है! जम्मू-कश्मीर की हमारी बहनों और भाइयों को पारदर्शी और लोगों के अनुकूल प्रशासन प्रदान करने की पीएम नरेंद्र मोदी जी की प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए डीजीजीआई लॉन्च करूंगा।

शाह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के लिए जिला सुशासन सूचकांक जारी किया जिससे जम्मू-कश्मीर देश में सुशासन सूचकांक वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा संयुक्त रूप से सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस, हैदराबाद के सहयोग से गया।

बता दें जम्मू और कश्मीर का जिला सुशासन सूचकांक डीएआरपीजी द्वारा जम्मू और कश्मीर सरकार के सहयोग से 2 जुलाई, 2021 को क्षेत्रीय क्षेत्र में अपनाए गए "बेहतर ए-हुकुमत-कश्मीर एलामिया" प्रस्ताव में की गई घोषणाओं के अनुसरण में तैयार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+