घोषणा पत्र जारी होने से पहले आडवाणी-जोशी से मुलाकात करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है, ऐसे में आज भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। वहीं, खबर आ रही है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेनिफेस्टो जारी होने से पहले वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। ये खबर उस वक्त आ रही है जब विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर 'उनके गुरुओं' का नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहा है।

Amit Shah To Meet LK Advani, Murli Manohar Joshi Before bjp Manifesto Launch

भाजपा के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस साल चुनावी लड़ाई से बाहर होने के तरीके से बेहद नाखुश हैं। लालकृष्ण आडवाणी ने दो दिनों पहले ब्लॉग भी लिखा था जिसको लेकर विपक्ष ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। बीजेपी ने इस चुनाव में गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी की जगह अमित शाह को टिकट दिया है जबकिर कानपुर से मुरली मनोहर जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया है।

बता दें कि पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। खबर के मुताबिक, बीजेपी इस दौरान अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा भी देगी।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

इसके पहले, वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को पार्टी के प्रचार की थीम को लॉन्च किया, जिसका नारा है फिर एक बार मोदी सरकार। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा, जबकि आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+