Haryana Election Results 2019: दिल्ली तलब किए गए मनोहर लाल खट्टर
नई दिल्ली। हरियाणा के जो चुनाव नतीजे आ रहे हैं, उनसे यहां की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। बीजेपी यहां आगे जरूर चल रही है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा उससे दूर है। कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है और जेजेपी भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए जेजेपी की जरूरत पड़ सकती है।

सूत्रों के हवाले से बीजेपी ने अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबिर सिंह बादल को जेजेपी से बात करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं, बीजेपी भी जेजेपी से संपर्क साध रही है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। खट्टर आज दोपहर ही दिल्ली पहुंच रहे हैं।
माना जा रहा है कि यह रणनीति तैयार करने के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अनिल विज, सुभाष बराला, दुष्यंत चौटाला, कैप्टन अभिमन्यु सिंह, सोनाली फोगाट, रणदीप सुरजेवाला जैसे नाम प्रमुख हैं जिनके भाग्य का आज फैसला होगा। इसमें से कुछ आगे तो कुछ पीछे चल रहे हैं। इस बार हरियाणा के चुनाव में कई खिलाड़ी भी राजनीति के मैदान में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications