'चुन-चुनकर दिया जाएगा जवाब', पहलगाम हमले के बाद अमित शाह ने यूं दिया दहशतगर्दों को कड़ा संदेश

Amit Shah Statement: पहलगाम हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार 01 मई को दहशतगर्दों को कड़ा संदेश दिया है। अमित शाह ने दिल्ली में बोलते हुए कहा, 'मैं सभी आतंक फैलाने वालों को कहना चाहता हूं कि यह लड़ाई अंत नहीं है, एक मकाम है, एक-एक व्यक्ति को चुन-चुन कर इसका जवाब दिया जाएगा।'

अमित शाह ने कहा कि मैं आज जनता को बताना चाहता हूं कि 90 के दशक से कश्मीर में जो आतंकवाद चला रहे हैं उनके खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आज वे यह न समझे कि हमारे नागरिकों की जान लेकर वो ये लड़ाई जीते हैं।

Amit Shah Statement

उन्होंने बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चाहे उत्तर पूर्व हो, चाहे वामपंथी उग्रवाद का क्षेत्र हो या चाहे कश्मीर पर पड़ी आतंकवाद की छाया हो हर चीज का हमने मजबूती के साथ जवाब दिया है। अगर कोई कायराना हमला करके समझता है कि उनकी बड़ी जीत है तो समझ लें यह नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस देश की इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को मूल समेत उखाड़ने का हमारा संकल्प है और वह सिद्ध होकर रहेगा...जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उसका उचित दंड उन्हें मिलेगा। इतना ही नहीं, शाह ने कहा, 'आज कोई ये ना समझ ले कि हमारे लोगों को मारकर वो ये लड़ाई जीत गए हैं।'

मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कोई कायराना हमला करके सोचता है कि ये हमारी जीत है तो ये समझ ले कि चुन-चुनकर बदला होगा। ये नरेंद्र मोदी का भारत है और यहां हर व्यक्ति को जवाब भी मिलेगा और जवाब लिया भी जाएगा। इससे पहले अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+