जय शाह मामले में बीजेपी चीफ अमित शाह ने पहली बार दी प्रतिक्रिया
अमित शाह ने बताया कि कंपनी शुद्ध रूप से गेंहू, बाजरा, चावल का कारोबार करती है। कंपनी के सारे पेमेंट चेक और बैंक के जरिए होते हैं ऐसे में किसी तरह की गड़बड़ी का सवाल ही नहीं उठता है।
नई दिल्ली। बीजेपी चीफ अमित शाह ने बेटे जय शाह और उसकी कंपनी पर लगे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि जय शाह पर लगे आरोपों की जांच के लिए हम खुद तैयार हैं। उन्होंने कहा 'जय शाह की कंपनी ने एक रुपया सरकार से नहीं लिया है, ना ही एक रुपए का ठेका सरकार से लिया है और ना ही बोफोर्स की तरह कोई दलाली खाई है।'

अमित शाह ने बताया कि कंपनी शुद्ध रूप से गेंहू, बाजरा, चावल का कारोबार करती है। कंपनी के सारे पेमेंट चेक और बैंक के जरिए होते हैं ऐसे में किसी तरह की गड़बड़ी का सवाल ही नहीं उठता है।
बीजेपी चीफ अमित शाह के बेटे जय शाह के कारोबार को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने जय शाह मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा है कि जब तक जांच चलेगी तब तक के लिए अमित शाह को बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पृथ्वीराज चव्हाण मे कहा है कि जय शाह मामले में ईडी और सीबीआई जांच होनी चाहिए, तब तक अमित शाह को अपने पद से इ्स्तीफा दे देना चाहिए।
साथ ही उन्होंने सवाल खड़ा किया कि कही केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसला जानकारी जय शाह को पहले से तो नहीं थी। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी जय शाह मामले पर बीजेपी चीफ को निशाने पर लिया है। सोमवार को अपने ख़िलाफ़ छपी रिपोर्ट को लेकर जय शाह ने अहमदाबाद की कोर्ट में 100 करोड़ रुपए मानहानि का का केस किया है। रविवार को ही बीजेपी की तरफ़ से रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि जय शाह ने कुछ भी ग़लत नहीं किया है, उन्होंने सारे लोन चुकाए हैं और कुछ भी गलत नहीं किया है।
-
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम












Click it and Unblock the Notifications