मणिपुर हिंसा को लेकर आधी रात को परेशान हो गए थे PM मोदी, शाह ने कहा- 'मुझे सुबह 4.30 बजे ही फोन किया...'

Amit shah on Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (09 अगस्त) को कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अमित शाह ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान मणिपुर हिंसा पर काबू पाने के सरकार ने क्या-क्या किया, इसकी जानकारी दी। शाह ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा की बात सुनकर आधी रात को ही परेशा हो गए थे।

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसा से निपटने के तरीके को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति ने मणिपुर में 'भारत माता' को नुकसान पहुंचाया है। मणिपुर में 04 मई 2023 से भड़की जातिय हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Amit shah on Manipur Violence

'प्रधानमंत्री ने मुझे सुबह 4.30 बजे फोन किया...'

अमित शाह ने चल रहे मानसून सत्र में मणिपुर पर विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए लोकसभा में कहा, ''मैं देश को बताना चाहता हूं, प्रधानमंत्री ने मुझे सुबह 4.30 बजे फोन किया और फिर अगले दिन सुबह 6 बजे मुझे फिर से फोन करके जगाया। लगातार तीन दिनों तक, हमने शांति सुनिश्चित करने के लिए यहां (केंद्र) से काम किया।''

शाह ने लोकसभा में कहा, ''तीन दिनों तक, लगातार, हमने चौबीसों घंटे काम किया। हमने 16 वीडियो कॉन्फ्रेंस कीं, 36,000 सीएपीएफ (केंद्रीय पुलिस) कर्मियों को तुरंत भेजा, वायु सेना के विमानों का इस्तेमाल किया, मुख्य सचिव और डीजीपी (पुलिस प्रमुख) को बदला, सूरत से एक सलाहकार भेजा, केंद्र ने मुख्य सचिव और डीजीपी को भी भेजा। यह सब 4 मई को ही किया गया था।''

अपने भाषण के अंत में अमित शाह ने मणिपुर में शांति के लिए हाथ जोड़कर अपील की और कुकी और मैतेई समुदायों से उस मुद्दे को हल करने के लिए केंद्र के साथ बातचीत करने की गुजारिश की।

राहुल गांधी ने क्या लगाए थे आरोप...?

लोकसभा में दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल के सदस्य भारत के "रक्षक नहीं" थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ''मणिपुर में भाजपा ने हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाया है। उनकी राजनीति ने मणिपुर में 'भारत माता' को शर्मसार किया।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+