'पटेल होते तो कश्मीर पर पाक का वजूद ही न होता'

बेंगलूरू। अमित शाह ने कहा है कि अगर तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल होते तो कश्मीर मुद्दा कब का सुलझ गया होता। अमित शाह बुधवार को कर्नाटक के गांव बीदर में पटेल की एक स्मृतिक का उद्घाटन करने आए थे। शाह ने मीडिया में पूरे दावे के साथ कहा कि यदि पटेल होते तो न ही कश्मीर में पाक का वजूद होता और न ही अनुच्छेद 370 की जरूरत पड़ती।

amit-shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अप्रत्यक्ष तौर पर नेहरू को सारे फसाद की वजह बता डाला। शाह ने कहा कि पटेल होते तो उन्होंने कश्मीर का मुद्दा निबटा दिया होता।

उन्होंने कहा कि आज कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के तहत है। उन्होंने कहा कि यह बताने में कोई हिचक नहीं है कि अगर कश्मीर मुद्दा भी जवाहर नेहरू की जगह पर सरदार पटेल को दिया जाता तो कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान को नहीं गया होता।

इस मौके पर शाह ने यह भी बताया कि यह स्मारक 1948 में हैदराबाद के निजाम की निजी सेना के हाथों मारे गए तकरीबन 200 ग्रामवासियों और निजामशाही से हैदराबाद-कर्नाटक की मुक्ति की याद में बनाया जा रहा है। आज अगर पुरानी निजाम रियासत का हिस्सा है तो इसका श्रेय सरदार पटेल को जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+