असम में अमित शाह बोले- एक भी घुसपैठिए को देश में रहने नहीं देंगे
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को पार्टी की असम इकाई को आश्वासन दिया कि असम में एनआरसी लिस्ट में किसी भी अवैध नागरिक को जगह नहीं मिलेगी। इसके लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रंजीत दास ने संवाददाताओं से कहा कि शाह को नार्थ ईस्ट काउंसिल (एनईसी) के 68 वें पूर्ण सत्र में ज्ञापन सौंपने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा की।

उन्होंने आगे कहा कि शाह ने आश्वासन दिया कि बीजेपीर की देश में एक भी अवैध अप्रवासी को देश में ना रहने देने की नीति मे कोई बदलाव नहीं आया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य इकाई से कहा कि इस संबंध में चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि साल 1971 से पहले भारत आने वाले सभी लोगों को आवश्यक सुरक्षा दी जाएगी।
एनईसी के अध्यक्ष शाह ने दिन में इससे पहले कहा था कि केंद्र देश में एक भी अवैध अप्रवासी को रहने की अनुमति नहीं देगा। शाह ने कहा कि विभिन्न वर्गों द्वारा एनआरसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन आज मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि एक भी अवैध अप्रवासी क्षेत्र में प्रवेश न कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications