अमित शाह बोले- कांग्रेस गायब हो रही, वामपंथी सिकुड़ रहे, केरल का भविष्य भाजपा है
तिरुवनंतपुरम, 03 सितंबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में दक्षिण भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का उद्घाटन किया। इसके बाद अमित शाह ने केरल में आयोजित भाजपा एससी सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें अमिता शाह ने दावा किया कि केरल का सुनहरा भविष्य केवल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही संभव है।

शनिवार को इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कम्युनिस्ट पार्टियों और कांग्रेस पर गरीबों के साथ वोट बैंक की तरह यूज करने का आरोप लगाया और कहा
Recommended Video
अगर केरल का भविष्य है तो वह भाजपा के पास है। कांग्रेस देश से गायब हो रही है, दुनिया कम्युनिस्ट पार्टियों से छुटकारा पा रही है। अगर केरल का भविष्य है, तो वह बीजेपी है। कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों ने कभी भी अनुसूचित जनजातियों और गरीबों के कल्याण के लिए काम नहीं किया। उन्होंने उन्हें केवल अपना वोट बैंक के रूप में माना।
बता दें अमित शाह ने शनिवार को इस सम्मेलन से पहले केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में दक्षिण भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का उद्घाटन किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन समेत अन्य दक्षिण के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने हिस्सा लिया। जिसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिणी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपालों ने बैठक में भाग लिया। परिषद की बैठक में राज्यों और राज्यों और केंद्र सरकार के बीच रुचि के मामलों पर चर्चा हुई।












Click it and Unblock the Notifications