कांग्रेस का आरोप- PM मोदी और शाह कर्नाटक में चल रही उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार

बेंगलुरु। कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस का कहना है कि, बीजेपी राज्य में उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने सीधे तौर पर राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी येदुरप्पा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए हैं। राव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य में खुले तौर पर विधायकों की खरीद-बिक्री हो रही है। केंद्र सरकार भी इसमें शामिल है। पीएम मोदी और अमित शाह कर्नाटक में चल रही उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार हैं। वह नहीं चाहते है कि, यह सरकार काम करे।

Amit Shah, PM Narendra Modi directly responsible for creating instability in Karnataka: Congress

दिनेश गुंडु राव ने कहा कि, वे हमारे विधायकों से कह रहे हैं कि, केंद्र सरकार हमारे साथ है। अगर आप हमारे साथ आते हो तो हम आपके लिए वह सब करेंगे जो जरूरी होगा। येदुरप्पा खुद विधायकों को बुलाकर कह रहे हैं कि, चिंता की कोई बात नहीं है, केंद्र की सरकार हमारे साथ है। हमने आईटी विभाग से शिकायत की है कि बीजेपी के लोग हमारे विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को जेडीएस ने विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार से कहा था कि बीजेपी द्वारा की जा रही विधायकों की खरीद फरोख्त पर वह रोक लगाएं। वहीं गुरुवार को कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने कहा था कि बीजेपी कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए 'सैन्य विमानों' का इस्तेमाल कर सकती है। कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने दावा किया था कि बीजेपी कांग्रेस-जेडीएस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है, ताकि उनकी सरकार गिर जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+