आज मोदी-शाह करेंगे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, 2019 चुनाव पर चर्चा!
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में साल 2019 के लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। बता दें, ये मीटिंग दिल्ली में भाजपा के नए मुख्यालय '6-A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग' पर शाम को चार बजे होगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे। आज होनी वाली इस बैठक में गरीबों से जुड़ी योजनाओं का जायजा लिया जाएगा। साथ ही इस बात पर भी विचार होगा कि आगे किस तरह से योजना को बेहतर ढ़ंग से लागू किया जा सकता है।
मोदी और शाह दोनों का ही हमेशा से इस बात पर जानने पर जोर रहा है कि केंद्र सरकार और राज्य की योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।
दोनों चाहते हैं आम आदमी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और इसमें पार्टी कोई भी कोताही नहीं चाहती है। हर बार दोनों ने योजनाओं पर जोर दिया है। हर बार दोनों ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और सभी पार्टी प्रतिनिधियों को कहा है कि वो इस बात का ध्यान जरुर रखें कि योजनाओं को सही ढ़ंग से लागू किया जा रहा है या नहीँ।
इससे पहले भी मोदी-शाह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समय-समय पर इस तरह की बैठकें करते रहे हैं। दोनों का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का सही तरह से पहुंचना है।
यह भी पढ़ें- सब्सिडी समाप्ति के बाद हज यात्रा के लिए हवाई किराये में भारी कमी, जानिए कहां से कितना लगेगा पैसा












Click it and Unblock the Notifications