Mulayam Singh Yadav को मेदांता अस्पताल में अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद एक-एक करके नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मेदांता अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमित शाह ने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव के साथ भी कुछ पल बिताया। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का आज 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

amit shah

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav: Gujarat में PM Narendra Modi नेताजी को यादकर हुए भावुक | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर मेंदांता अस्पताल से सीधे उनके पैतृक गाव सैफई पहुंचेगा और यहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ नहीं लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिस तरह से मौसम खराब है और लखनऊ में काफी बारिश हो रही है उसकी वजह से पार्थिव शरीर को सीधा सैफई ले जाया जाएगा। बुधवार को दोपहर 3 बजे मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जाऊंगा। मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह जी हमारे बीच नहीं रहे, वह पांच दशक तक यूपी की राजनीति का केंद्र थे, उन्होंने यूपी की राजनीति और केंद्र की राजनीति में काफी अहम भूमिका निभाई थी। मैं उनके निधन पर पूरे परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+