आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में बोले शाह, हमने सरदार पटेल का काम पूरा किया

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। नेशनल पुलिस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने को लेकर अपनी सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि मैं सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। उन्होंने 630 रियासतों को एकजुट किया केवल जम्मू और कश्मीर बचा था। पीएम मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर शेष भारत में तरह पूरी तरह के एकीकृत किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड शामिल हुए शाह

शाह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, सामान्य परिवार से अफसर बनना लक्ष्य नहीं हो सकता। हमारा लक्ष्य देश को दुनिया में उसके गौरवशाली स्थान पर पहुंचाना हो सकता है। देश को गौरवशाली स्थान पर पहुंचाने के लिए आपका अमूल्य योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।

शाह ने कहा कि हमारे संविधान में प्रशासन दो हिस्सों में बांटा गया है। एक में चुने हुए प्रतिनिधि संसद और राज्यों के विधानमंडलों के अंदर नीतियों, कानूनों का निर्माण करते हैं। दूसरे में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उन्हें नीचे तक पहुंचाने का काम करते हैं। आज जो भी अधिकारी यहां से जिस भी राज्य में जाएगा, वह पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+