भाजपा के सबसे अमीर नेता हैं अमित शाह! जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कहां से करते हैं करोड़ो की कमाई
Amit shah Net Worth 2023: केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता अमित शाह का आज रविवार 22 अक्टूबर को जन्मदिन है। अमित शाह आज 59 साल के हो गए हैं। 22 अक्टूबर को 1964 में मुंबई में अमित शाह का जन्म हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह के जन्मदिन के विशेष अवसर हम आपको उनकी नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
अमित शाह भाजपा के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं। अमित शाह, जब भाजपा के अध्यक्ष थे तो, वो भारत के सबसे अमीर पार्टी अध्यक्ष थे। अमित शाह एक धनी गुजराती परिवार से संबंध रखते हैं।

Amit shah Assets & Liabilities: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अमित शाह
myneta.info के मुताबिक वर्तमान में अमित शाह की कुल संपत्ति (ऐसेट) 40 करोड़ 32 लाख ,75 हजार है। (40,32,75,307 रुपये) वहीं अमित शाह के पास लायबिलिटी 47,69,587 रुपये की है।
अमित शाह एक धनी गुजराती परिवार से आते हैं। अमित शाह ने जून 2020 में अपने हलफनामे में जानकारी दी थी कि उनकी घोषित संपत्ति 28.63 करोड़ रुपये की है। इसी हलफनामे में अमित शाह ने बताया था कि उनके पास 10 अचल संपत्तियां हैं। जो सब गुजरात में है। अमित शाह के पास 44.47 लाख रुपये की ज्वैलरी है।
वहीं 31 मार्च 2021 को घोषित की गई संपत्ति के मुताबिक उनके पास करीब 38 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शाह के पास 15.56 लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी भी है.
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमित शाह के परिवार की कुल नेटवर्थ 145 करोड़ रुपये है। अमित शाह की एक महीने की कमाई 3 से 4 लाख है और सालाना कमाई करोड़ों में है।

कहां से पैसे कमाते हैं अमित शाह?
अमित शाह की कुल संपत्ति विभिन्न स्रोतों से आती है। उन्होंने कृषि भूमि, आवासीय संपत्ति, बैंक जमा और म्यूचुअल फंड और बांड में निवेश जैसी संपत्तियों की घोषणा की है। अमित शाह नेता होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। अमित शाह अपने एग्रीकल्चर बिजनेस से भी पैसा कमाते हैं। अमित शाह के बेटे जय शाह भी बिजनेस की दुनिया में जाना-माना नाम हैं।
इसके अलावा अमित शाह अपनी इन्वेस्टमेंट के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने निवेश करके करोड़ों की संपत्ति बनाई है। शाह ने अलग-अलग सिक्योरिटीज में लगभग 23.45 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जिसका रिर्टन उन्हें जबरदस्त मिलता है।
अमित शाह का जन्म मुंबई में एक बिजनेस परिवार में हुआ था। उनके पिता मनसा में पीवीसी पाइप के एक सफल कोरोबारी थे। उन्हें अपनी मां से विरासत में 13.56 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी।
अमित शाह को एक सांसद के तौर पर हर महीने वेतन भी मिलता है। उसके अलावा फ्री गाड़ी, आवास, मेडिकल समेत तमाम सुविधाएं मिलती हैं।

गुजरात में क्या-क्या प्रॉपर्टी है अमित शाह के पास
अमित शाह के पास गुजरात में 5.71 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। इसमें रेसीडेंशिय हाउस, एग्रीकल्चर लैंड और दफ्तर शामिल है। वडनगर में एक 10.47 एकड़ की एग्रीकल्चर लैंड है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है। अहमदाबाद में ही 1.4 एकड़ की एक और एग्रीकल्चर लैंड है, जिसकी कीमत 45,61.280 रुपये है।
गांधीनगर में शाह के पास आवासीय संपत्ति है, जो 71 लाख की है। अहमदाबाद में भी 1.50 करोड़ रुपये की एक आवासीय संपत्ति है। अहमदाबाद में शाह के पास एक ऑफिस भी है, जिसकी कीमत करोड़ रुपये है। शाह के पास एक शॉप भी है, जो 68.83 लाख रुपये का है।












Click it and Unblock the Notifications