शाह का भरोसा, मकर संक्राति तक बन जाएगी जम्मू कश्मीर में सरकार

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर तोड़-जोड़ की राजनीति चल रही है। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अब तक घाटी में सरकार नहीं बन पाई है। जम्मू-कश्मीर में अब सरकार गठन को लेकर बातचीत शुरु अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है। भाजपा की ओर से शर्तों में नरमी बरती जा रही है। भाजपा एक समिति बनाकर पीडीपी से बात शुरू हो सकती है।

amit shah

जिस तरह से भाजपा की बातचीत चल रही है माना जा रहा है कि मकर संक्रांति तक जम्मू कश्मीर में सरकार बन जाएगी। भाजपा की ओर से वित्तमंत्री अरुण जेटली और पीडीपी के मुखिया मुफ्ती मोहम्मद सईद की मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद सरकार गठन को फाइनल स्वरुप दिया जा सकता है।

जम्मू में सरकार गठन को लेकर अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा सांसदों के साथ बैठक की। भाजपा ने इस बैठक में पीडीपी के साथ जाने के संकेत दिए और कहा कि उनके साथ सकारात्मक बातचीत हो रही है। वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हर हालत में अपना मुख्यमंत्री चाहते है। वहीं संकेत ये भी मिल रहे हैं कि शाह अपने शर्तों में नरमी बरत सकती है।

अगर ऐसा हुआ तो भाजपा को उपमुख्यमंत्री पद संतोष करना होगा। हालांकि अभी यह कोशिश जारी रहेगी कि तीन तीन साल के लिए मुख्यमंत्री पद पीडीपी व भाजपा के पास रहे। उम्मीद है कि 13 जनवरी तक सरकार गठन को अंतिम रुप से दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+