गुजरात में अमित शाह: गृह मंत्री ने पुनर्विकास की जा रही जेदवा झील की रखी आधारशिला
केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। उन्होंने कलोल के वडसर इलाके में पुनर्विकास की जा रही जेदवा झील की आधारशिला रखी।
गांधीनगर, 28 अगस्त: केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। उन्होंने कलोल के वडसर इलाके में पुनर्विकास की जा रही जेदवा झील की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। कई खास लोग मौके पर मौजूद रहे। अमित शाह ने एनएफएसयू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां 21 देशों के 1132 और 51 विदेशी छात्र हैं। वे फोरेंसिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान प्राप्त कर समाज में जाएंगे।
वहीं, पीएम मोदी ने भी आज भुज में रोड शो किया। पीएम मोदी भुज में स्मृतिवन स्मारक का उद्घाटन करेंगे, जिसे 2001 के भूकंप में अपनी जान गंवाने वालों की स्मृति के सम्मान में बनाया गया है।

बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसी साल वहां चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत बीजेपी के बड़े कार्यकर्ता विकास कार्यों पर जोर दे रहे हैं। वोटरों को रिझाने के लिए बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है। साथ ही इस बार कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।
'aap की एंट्री से भाजपा डर गई'
केजरीवाल ताबड़तोड़ गुजरात के दौरे कर रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकताओं में जोश भरा हुआ है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की एंट्री से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। कहीं ऐसा तो नहीं कि अब चुनाव में भाजपा अमित शाह को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने वाली है? क्या भूपेन्द्र पटेल का काम रास नहीं आ रहा, उनसे क्या भाजपा भी नाराज़ है?
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़:गृहमंत्री अमित शाह बोले, लोकसभा चुनाव से पहले देश के हर राज्य में होगा NIA का दफ्तर












Click it and Unblock the Notifications