छत्तीसगढ़:गृहमंत्री अमित शाह बोले, लोकसभा चुनाव से पहले देश के हर राज्य में होगा NIA का दफ्तर
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए (NIA) की रायपुर शाखा कार्यालय का उदघाटन किया। हर राज्य
रायपुर, 27 अगस्त। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए (NIA) की रायपुर शाखा कार्यालय का उदघाटन किया। नया रायपुर के सेक्टर 24 में स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा के शुभारंभ समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ,राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत NIA के महानिदेशक दिनकर गुप्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन के दौरान कई महत्त्वपूर्ण बातों का ज़िक्र किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, झीरम की जांच पेंडिंग है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पोला त्यौहार की शुभकामनायें देते हुए कहा कि बेहद ही कम अंतराल में गृहमंत्री अमित शाह से दूसरी बार मुलाकात हो रही है।उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के पक्ष में बहुत सारे निर्णय लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि हम एनआईए को बेहद ही विश्वसनीय संगठन के रूप में जानते हैं। सीएम भूपेश ने झीरमघाटी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक भीमा मंडावी और झीरमघाटी नक्सल हमले की जांच NIA के अधीन जांच में पेंडिंग है। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि उग्रवाद और आंतकवाद मानवता के दुश्मन हैं,इसके लिए राज्य और केंद्र की एजेंसियों को चाहिए।

वामपंथी उग्रवाद हमे विरासत में मिला:सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही वामपंथी उग्रवाद हमको विरासत में मिला था। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बहुत तेजी से बढ़ा। छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद से बहुत सारे जवानों की शहादत होने के साथ आम नागरिक भी मारे गए और जनधन की हानि हुई है,लेकिन उससे जूझते हुए नक्सलवाद को बहुत पीछे ढकेलने में हम सफल रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है और नक्सलवाद सिमटते जा रहा है। यह कहना कठिन है कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद कब खत्म होगा,लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हम जल्द ही नक्सलवाद समाप्त करने में सफल होंगे। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि NIA कार्यालय खुलने से छत्तीसगढ़ में उग्रवाद और आतंकवाद समेत नकली नोट,नशे के कारोबार को रोकने में मदद मिलेगी।

NIA ने देश के बाहर भी मान्यता प्राप्त की:HM अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को तीजा पोला पर्व की शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि NIA का यह भव्य भवन उसकी बढ़त हुई साख और दबदबे को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आगे कहा कि NIA ने अल्पकाल के भीतर अपने कार्यक्षेत्र में बेंचमार्क स्थापित करके पूरी दुनिया में आतंकवाद विरोधी एजेंसी के तौर पर मान्यता प्राप्त की है। 94 प्रतिशत दोष सिद्धि का प्रमाण अर्जित किया है। देश की सीमाओं के भीतर और बाहर सहयोग करने वालों का जाल स्थापित करके अपने काम को खत्म करने में सफलता पाई है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि जिन मामलो में साक्ष्य मिलना मुश्किल है, देश के बाहर होने के बावजूद भी उन्हें भी जुटाया जा रहा है।

2024 तक देश के हर राज्य में होगा NIA का दफ्तर
हमने एनआईए को फेडरल क्राइम एजेंसी बनाने के लिए बीते तीन साल में कई प्रयास किये हैं। हमने तीन साल में 18 राज्यों में NIA ने ब्रांच खोलकर अपने अस्तित्व को बनाया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश में 2024 के चुनाव से पहले देश के हर राज्य में NIA की ब्रांच होगी। मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति को अपनाया है। अमित शाह ने कहाँ कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश में आतंकवाद विरोधी जितने भी कानून है सभी कानूनों को पुख्ता और सख्त बनाया जाए। सभी आतंकवादी विरोधी संस्थाओं को मजबूत किया जाये। इसी उपक्रम में NIA को मजबूत किया है। मुझे आनंद है कि NIA की जांच में दोषसिद्धि का प्रतिशत 2014 में 75 फीसदी था,जो अब बढ़कर 94.23 पहुंच गई है।

NIA को बनाया मजबूत:HM अमित शाह
2019 के बाद केंद्र सरकार ने NIA एक्ट और यूएपीए एक्ट में बहुत महत्त्वपूर्ण संशोधन है। अब NIA का दायरा भारत के साथ राजनायिक संधि प्राप्त बढ़ाया जा चुका है,जिससे आतंकवाद की प्लानिंग करने वाले स्थानों पर भी जड़ तक जांच की जा सकती है। आतंकवादी संगठन और व्यक्तियों को आतकवादी घोषित करने समेत मानव तस्करी, सायबर अपराध,प्रतिबंधक विस्फोटक से जुड़े मुकदमो पर भी जांच का अधिकार NIA को दिया गया है। फंडिंग में NIA ने कठोर करवाई की है। मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है।

देश के केवल 86 जिलों में सिमटा वामपंथी उग्रवाद:HM अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हमारी एजेंसियों का सम्पूर्ण वर्चस्व देखा जा सकता है। आंतकवाद फंडिंग करने वालो को साल 2018 से लेकर 2020 तक कई मामले दर्ज किये है। अब देश में में वामपंथी उग्रवाद सिमट गया है। उन्होंने आगे कहा कि देशभर में केवल 86 जिलों में माओवाद है ,जबकि पहले इसका विस्तार 120 जिलों तक था। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार वामपंथी उग्रवाद को मिलकर समाप्त करेगी। आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करके की विकास का काम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: नक्सल विरोधी अभियान में लायी जाएगी तेजी, सीएम भूपेश बघेल ने ली यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक












Click it and Unblock the Notifications