इशरत जहां केस: अमित शाह को सीबीआई से क्लीन चिट

यह भी पढ़़ें- बहू-बेटी में नोंक-झोंक
अमित शाह को क्लीन चिट केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई ने दी है। सीबीआई ने कहा है कि अमित शाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। सीबीआई ने इस मामले में स्पेशल कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
गौरतलब है कि इस मामले में गुजरात के कई अफसर फंस गए थे। जांच पड़ताल में मुठभेड़ के समय-समय पर कई तथ्य उभर कर आ रहे थे। अब जाकर मामले की पर्तें खुली हैं। मारे गए शख्स जावेद के पिता गोपीनाथ ने मामले को सीबीआई तक पहुंचाया था।
यह मुठभेड़ गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी जिसमें इशरत जहां समेत 4 लोग मारे गए थे। 15 जून, 2004 को हुए इशरत जहां मुठभेड़ कांड में मारे गए 4 लोग में प्रणेश पिल्लै भी शामिल था। विरोधियों के कई वार झेलने के बाद आखिरकार अमित शाह को राहत मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications