अमित शाह ने मणिपुर को लेकर की अहम बैठक, सीमा सुरक्षा को लेकर दिए ये सख्‍त निर्देश

Manipur News: मणिपुर में सुरक्षा की बहाली के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में अमित शाह ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति की व्यापक समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से शांति बहाल करने और राज्य के भीतर लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इस बैठक में गृह मंत्री शाह ने सख्‍ती से आदेश दिया कि हर हाल में 8 मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर मुक्त आवाजाही होनी चाहिए और इसे बाधित करने के किसी भी प्रयास का सख्त जवाब दिया जाएगा।

Manipur News

बता दें 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पहली बार हुई यह महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक राज्य में अशांति को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की ये बैठक हुई। बैठक के दौरान अमित शाह ने जोर देकर कहा, "केंद्र सरकार मणिपुर में स्थायी शांति बहाल करने और इस संबंध में सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

इसके साथ ही मणिपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के सामरिक महत्व को देखते हुए, अमित शाह ने सीमा सुरक्षा संबंधी उपायों को बढ़ाने को तत्‍काल बढ़ाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने सीमा पर निर्धारित प्रवेश बिंदुओं पर बाड़ लगाने के काम में तेजी लाने का आह्वान किया।

केंद्र सरकार की इस पहल का उद्देश्य न केवल क्षेत्र को सुरक्षित करना है, बल्कि अवैध क्रॉसिंग और गतिविधियों से जुड़े जोखिमों को कम करना भी है।

नशीली दवाओं के व्‍यापार नेटवर्क पर लगाम

इसके अलावा, मणिपुर के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए शाह की रणनीति में जबरन वसूली पर सख्त रुख और नशीली दवाओं के व्यापार में लगे नेटवर्क को खत्म करने की येाजना पर भी विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि नशीली दवाओं से जुड़े लोगों को किसी भी हाल में बक्‍शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+