महराजगंज में अमित शाह बोले- बुआ-बबुआ के राज में यूपी मच्छर और माफिया के खतरे से गुजर रहा था
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा वंशवाद के आधार पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर काम करती है। जब हमारी सरकार बनती है, तो विकास होता है। बुआ-भतीजा के शासनकाल में पूर्वांचल मच्छर और माफिया के खतरे से गुजर रहा था। लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने के बाद माफिया यहां से पलायन कर गए हैं।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आजादी के बाद का सबसे बड़ा रक्षा बजट देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। वर्षों से देश के पिछड़ा, अति पिछड़ा और ओबीसी वर्ग लगातार संवैधानिक मान्यता के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन दूसरी पार्टियां राजनीति करते रहीं। भाजपा ने इन वर्गों को संवैधानिक मान्यता देना का काम किया है। कश्मीर से कन्याकुमारी, असम से गुजरात और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।
कांग्रेस, सपा, बसपा स्पष्ट करें की वे उसी स्थान पर राम मंदिर बनाने के पक्ष में हैं या नहीं। ये लोग हां बोलें या ना, भाजपा वहां पर राम मंदिर बनाकर ही रहेगी। केंद्र में जब UPA की सरकार थी, तो उत्तर प्रदेश को मात्र 3 लाख 30 हजार करोड़ रुपये दिए जाते थे। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद हमने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 8 लाख 8 हजार रुपये देने का काम किया है। जब यहां सपा - बसपा की सरकार थी, तो यहां निजाम चलता था। जिन्होंने मिलकर यहां टेररिज्म का कॉरिडोर बनाया था। लेकिन योगी जी की सरकार आते ही हमने इनके इस कॉरिडोर को उखाड़ फेंकने का काम किया है।
यह भी पढ़ें- कुमारस्वामी का आरोप, बीजेपी ने स्पीकर को खरीदने के लिए दिया 50 करोड़ रुपए का ऑफर












Click it and Unblock the Notifications