टिहरी में अमित शाह ने जमकर राहुल को घेरा, बोले आपकी मां ने पीएम को मौत का सौदागर कहा था
अमित शाह ने टिहरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने खुद मनमोहन सिंह का अपमान किया, उन्होंने सबके सामने सरकार का ऑर्डिनेंस फाड़ दिया था।
टिहरी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के टिहरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि आपके समय में हेमराज का सिर काटकर ले गए लेकिन कुछ नहीं किया गया, लेकिन हमारे समय में उरी का हमला हुआ तो हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस बार नरेंद्र मोदी की सरकार थी, 10 दिन के भीतर सेना के जवान को हुक्म देकर सीमा के अंदर भेजा और सेना ने घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में भाषण का बचाव करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा वह ठीक कहा। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि याद कीजिए आपकी माता ने क्या कहा था मोदीजी के बारे में, उन्हें मौत का सौदागर कहा था, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आपने कहा था कि प्रधानमंत्री शहीदों के खून की दलाली कर रहे हैं। आपने खुद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान किया था। आपने सबके सामने सरकार के ऑर्डिनेंस को फाड़ दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने ठीक कहा, आपने किसी भी घोटाले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत में पैदा होने वाले मुसलमानों की राष्ट्रीयता भी हिन्दू: मोहन भागवत
शाह के भाषण के मुख्य बिंदु
- भाजपा सरकार उत्तराखंड का विकास करना चाहती है, हम यहां ऐसी सरकार बनाएंगी जो नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत बनाएगी।
- ढाई साल में दो करोड़ महिलाओं को गैस का चूल्हा दिया, आने वाले समय में 5 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस का चूल्हा देने का काम करेंगे।
- 60 साल तक कांग्रेस वाले गरीब को बैंक खाता नहीं दे पाए, गरीब को गैस का चूल्हा नहीं दे पाए।
- वहां से गोली आती है यहां से गोला जाता है, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है।
- आज हमारी सरकार है अगर गोलीबारी होती है तो उसकी शुरुआत पाकिस्तान की सेना करती है लेकिन उसका अंत भारत की फौज करती है।
- जवानों के बैंक खातों में 6500 करोड़ रुपए जमा हो चुका है।
- जब जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन की बात आई तो 40 साल तक जवान इसके लिए तरसता रहा
- 12 लाख करोड़ रुपए के घपले की जिम्मादारी मनमोहन सिंह और कांग्रेस की है।
- आपके प्रधानमंत्री का अपमान आपने स्वयं किया था,
- नरसिम्हा राव के अंतिम समय में भी आप लोग वहां नहीं गए.












Click it and Unblock the Notifications