लाल सिंह चड्ढा फिल्म की शूटिंग को लेकर आमिर खान विवादों में, इस वजह से लोगों ने घेरा
मुंबई,12 जुलाई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वह इस फिल्म को 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर रिलीज करना चाहते हैं, यही वजह है कि वह इस फिल्म को तय समय से पहले पूरा कर लेना चाहते हैं और इसकी शूटिंग खत्म कर लेना चाहते हैं। आमिर खान इस समय लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन शूटिंग दौरान उनपर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगा है।

कचरा फैलाने का वीडियो किया शेयर
फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान लद्दाख में प्रदूषण फैलाने का आमिर खान पर आरोप लग रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कई प्लास्टिक की बोतले और अन्य वेस्ट वहां पड़ा है। काफी कचरा शूटिंग के बाद शूटिंग की जगह दिख रहा है। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की ओर से ग्रामीणों के तोहफा।

लोग हुए नाराज
एक अन्य यूजर ने ट्वीट करके लिखा कि सत्यमेव जयते शो पर बड़ी-बड़ी बाते करते हैं लेकिन जब खुद करने की बारी आती है तो ऐसा ही होता है। जिस तरह से शूटिंग के बाद कचरा फैला है उसको लेकर लोग आमिर खान की टीम पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लोग इससे काफी निराश हैं। गौर करने वाली बात है कि हाल हीमें एक्टर नागा चैतन्य ने ट्विटर पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

सलमान, शाहरुख, आमिर एक फिल्म में
नागा ने जो तस्वीर शेयर की थी उसमे देखा जा सकता है कि आमिर खान और किरण राव एक साथ हैं। दरअसल दोनों ने हाल ही में तलाक लिया है, यही वजह है कि दोनों की तस्वीर एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो गए। रिपोर्ट की मानें तो नागा चैतन्य फिल्म में विजय सेतुपति की जगह शामिल हुए हैं, वह फिल्म में आमिर खान के करीबी दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी हैं। फिल्म को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि पहली बार आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान इस फिल्म में एक साथ दिखेंगे, हालांकि शाहरुख और सलमान कुछ समय के लिए बतौर गेस्ट इसमे नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications