आप हमें पूर्ण बहुमत दीजिए, मैं आपको संपूर्ण विकास दुंगा-पीएम
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में आतंवादी हमले के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी सुरक्षा के बीच उधमपुर के बाद पुंछ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश-

- पहले चरण में लोगों ने भारी मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत किया है।
- आधा-अधूरा मत दीजिए, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाये।
- पूरे हिंदुस्तान में जम्मू-कश्मीर का नाम गूंजना चाहिए।
- भारी बहुमत से आतंकी बौखला गये हैं।
- जब भी दुनिया का कोई नेता मोदी से आंख मिलाता है तो उसे मोदी नहीं सवा सौ करोड़ भारतीयों का चेहरा दिखता है।
- पूरा देश आपको बधाई दे रहा है।
- दुनिया को बहुत बड़ा संदेश गया है कि यहां के लोग क्या चाहते हैं।
- जनता के दर्शन बहुत सौभाग्य से मिलते हैं, इतने कम समय में मुझे इतने लोगों के दर्शन करने का मौका मिला है।
- दुनिया जम्म-कश्मीर में आना चाहती है हमे लोगों को सुरक्षा देनी होगी।
- यहां टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने जरूरी है।
- अटल बिहारी वाजपेयी की जम्मू को रेल से जोड़ने की महात्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने के लिए मैं संकल्पित हूं
- लोग बंगला, गाड़ी नहीं मानते रोजगार मानते हैं।
- लोग सम्मान से जीना चाहते हैं उसके लिए वह रोजगार मांग रहे हैं।
- वो कौन लुटेरे लोग हैं जो जनता के पैसे को लूट रहे हैं।
- भ्रष्टाचार यहां के नेताओं की की आदत में शुमार हो चुकी है।
- पहली बार यहां के लोगों को एहसास हुआ है कि अब और लुटने नहीं देंगे।
- तीस साल से जम्मू-कश्मीर का विकास अटका हुआ है।
- हर बार दल बदल जाता है लेकिन विकास कभी नहीं किया
- जम्मू-कश्मीर को मदद के लिए दिल्ली से हमेशा तैयार रहेगी।
- यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रुपया जहां पहुंचना चाहिए पहुंच रहा है कि नहीं
- इस देश में शायद ही ऐसा कोई प्रधानमंत्री होगा जो हर महीने जम्मू-कश्मीर आता है।
- मैं हर महीने आपके बीच विकास की बात और विकास की योजना को लेकर आया हूं।
- आपदा के समय हर किसी को आपकी सेवा में लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications