तलाक की वजह से सुर्खियों में आईं IAS टीना डाबी ने ट्वीट कर साझा की ये खुशखबरी

तलाक की वजह से सुर्खियों में आईं IAS टीना डाबी ने ट्वीट कर बताई ये खुशखबरी

नई दिल्‍ली। 2015 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुईं है, इसकी वजह उनकी पर्सनल जिंदगी है। दरअसल, टीना डाबी अपने आईएएस पति अतहर आमिर खान से तलाक ले लिया। 2018 में सारे धार्मिक बंधनो को तोड़ते हुए उन्‍होंने अपने प्रेमी कश्‍मीर निवासी आईएएस अतहर आमिर खान से शादी की थी। उनकी लव स्‍टोरी और शादी खूब चर्चित हुई लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। टीना ढाबी को इस दुख की घड़ी में एक बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। जिसकी जानकारी टीना ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए जानते हैं क्‍या है वो नई जिम्‍मेदारी ?

आईएएस टीना डाबी को मिली है ये नई जिम्‍मेदारी

आईएएस टीना डाबी को मिली है ये नई जिम्‍मेदारी

यूपीएससी की वर्ष 2015 की परीक्षा में टॉपर आईएएस टीना डाबी ने शुक्रवार को ट्वीट करके अपनी ये एक नई जिम्मेदारी की सूचना साझा की है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि उन्‍हें राजस्थान सरकार के ज्वाइंट फाइनें स सेक्रेटरी (टैक्स) के रूप में नियुक्ति मिली हैं उन्होंने इस ट्विटर के साथ एक अपनी एक फोटो भी शेयर की है। उनके इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स बधाई दे रहे हैं तो कुछ तरह-तरी के कमेंट कर रहे हैं।

 2016 में दोनों आईएसएस अधिकारियों में हुआ था प्‍यार

2016 में दोनों आईएसएस अधिकारियों में हुआ था प्‍यार

यूपीएससी की वर्ष 2015 की परीक्षा टीना डाबी टॉपर थी और दूसरे नबंर पर अतहर आमिर खान थे। यूपीएससी के ये दोनों टॉपर की पहली मुलाकात दिल्ली में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग कार्यालय में 2016 में हुई थी। पहली ही मुलाकात में नजर मिलते ही दोनों एक दूजे को दिल बैठे और कुछ दिनों में इनके बीच बढ़ी नजदीकियां प्‍यार में बदल गई और फिर दोनों संग जीने मरने की कसम खाकर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।

कश्मीर की वादियों से पहले जयपुर कोर्ट में रचाई शादी

कश्मीर की वादियों से पहले जयपुर कोर्ट में रचाई शादी

प्‍यार में डूबे इस आईएसएस जोड़े ने अप्रैल, 2018 में कश्मीर की वादियों में शादी की लेकिन, उससे पहले उन्होंने जयपुर के फैमिली कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज की। संयोग की बात ये थी कि टीना और आमिर दोनों को राजस्थान कैडर मिला था और ये दोनों ही अपनी शादी के समय जयपुर में पोस्‍टेड थे। यही कारण था कि कश्‍मीर में पारंपरिक शादी होने से पहले दोनों ने 20 मार्च, 2018 को उन्होंने कोर्ट में शादी की। टीना डाबी अपने परिवार के संग कश्‍मीर की सुनहरी वादियों वाले पहलगाम गई और वहां शादी की।

लव-जिहाद बताने पर टीना ने कहा था प्रेम करना कोई गुनाह नहीं

लव-जिहाद बताने पर टीना ने कहा था प्रेम करना कोई गुनाह नहीं

इन दो आईएएस अधिकारियों ने जब शा दी की थी तब उस समय लोगों ने जातिगत और धार्मिक टिप्पणी भी की थी। दरअसल, टीना दलित समाज से है और अतहर कश्मीरी मुस्लिम हैं। हिंदू महासभा जैसे हिंदू संगठनों ने इस शादी को लव जिहाद बताकर विरोध जताया था। तब टीना ने कहा कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और इस रिश्ते से काफी खुश हैं।जिसके बाद अप्रैल 2018 में टीना और अतहर ने जयपुर में शादी कर ली।

टीना और आमिर ने तालाक की बताई ये वजह

टीना और आमिर ने तालाक की बताई ये वजह

टीना की शादी के एक साथ बाद तक सब ठीक रहा और आए दिन टीना अपने पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करती रही। लेकिन अचानक दो साल के बाद से सोशल मीडिया पर टीना डाबी ने अपने नाम के आगे से 'खान' सरनेम हटा लिया। टीना के इस कदम के बाद अतहर खान ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद दुनिया को पता चला कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। जयपुर के फैमिली कोर्ट में टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने तलाक की अर्जी आपसी सहमति के आधार पर दायर की जिसमें उन दोनों कहा है कि उनके बीच मतभेद बढ़ गए हैं, इसलिए अब दोनों एक साथ नहीं रहना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+