'न तो मेरे पिता और न ही मैं सत्‍ता का भूखा', NDA छोड़ने की अटकलों के बीच चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान

Chirag Paswan News: मोदी सरकार के मंत्री और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान एक बार फिर अपने तीखों बयानों के कारण चर्चा में हैं। एक दिन पहले चिराग पासवान ने आरक्षण के मुद्दें पर बात करते हुए 'मंत्री पद को लात मार दूंगा' कहकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। चिराग पासवान के इस बयान के बाद उनके एनडीए छोड़ने की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी है।

एनडीए से अलग होने की अटकलों के बीच चिराग पासवान ने बुधवार को अब खुलकर कहा कि "ना ही उनके पिता रामविलास पासवान सत्‍ता के भूखे थे ओर ना ही वो सत्‍ता के भूखे हैं।" आइए जानते हैं आखिर चिराग पासवान ने क्‍यों बोली ये बात?

Chirag Paswan

बता दें चिराग पासवान ने पटना में एक कार्यक्रम के तहत मंगवालर को कहा था कि वो आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ बर्दास्‍त नहीं करेंगे, अगर संविधान या आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो मैं मंत्री पद को भी लात मार दूंगा। चिराग पासवान के इस तल्‍ख बयान के बाद उनकी एजलेपी के केंद्र की एनडीए सरकार से नाता तोड़ने की अटकलें लगनी लगी थी।

NDA छोड़ने की अटकलों पर क्‍या बोले चिराग पासवान?

वहीं अब बुधवार को एनडीए छोड़ने की अटकलों पर चिराग पासवान ने कहा "कोई मुंगेरी लाल के सपने देख रहा है तो उसे देखने दीजिए। कोई भी व्‍यक्ति मेरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंधों से परेशान है तो मैं उसे बताना चाहता हूं कि कोई भी मुझे और पीएम मोद को अलग नहीं कर सकता। मैं सभी को स्‍पष्‍ठ करना चाहता हूं कि ऐसा कभी नहीं होने वाला। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को आगे बढ़ाऊंगा।

क्‍यों बोले- 'मैं सत्‍ता का भूखा नहीं'

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक दिन पहले मंत्री पद को लात मार देने वाले अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने वो बात अनने पार्टी कार्यकर्ताओं को ये समझाने के लिए कही थी कि न तो मेरे पिता और न ही मैं, कभी भी सत्ता के भूखे रहे हैं सिर्फ सत्ता में रहने के लिए किसी भी गलत फैसले का समर्थन नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- ऐसा हुआ तो मैं मंत्री पद को मार दूंगा लात, चिराग पासवान के बयान ने याद दिलाया ये पुराना वाकया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+