ऐसा हुआ तो मैं मंत्री पद को मार दूंगा लात, चिराग पासवान के बयान ने याद दिलाया ये पुराना वाकया

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। मोदी सरकार के मंत्री चिराग पासवान ने आरक्षण मुद्दे पर अपना रुख जाहिर करते हुए जो बयान दिया उसके बाद बिहार की सियासत गरमा चुकी है।

चिराग पासवान ने कहा "मैं जिस भी गठबंधन में रहूं, या मंत्री पद पर क्‍यों ना रहूं, जिस दिन मुझे लगेगा कि संविधान और आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ हो रहा है, मैं उसी क्षण अपने पिता की तरह मंत्री पद को लात मार दूंगा।"

chiraj

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ये ऐलान पटना में लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्‍ठ के अभिनंदन सम्‍मान समारोह की समीक्षा बैठक में कही।

चिराग पासवान ने कहा "आरक्षण के मुद्दे पर कोर्ट ने कानून में बदलाव की बात जब की थी तब मेरे पिता स्‍वर्गीय रामविलास पासवान ने विरोध किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पिता की बात सुनी थी। जिसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्‍यवाद देता हूं।"

ये साहसिक बयान देते हुए चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि वो अपने पिता की ही तरह राजनीतिक संबद्धता या मंत्री पद कुछ भी हो वो आरक्षण के मुद्दे पर कभी भी समझौता नहीं करेंगे। आइए जानते हैं चिराग पासवान के इस बयान के क्‍या मायने हैं और क्‍या है वो वाकया जिसने 2020 की याद ताजा कर दी है?

2020 का वो वाकया

गौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर एकांत रास्ता चुना और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था।

वहीं हाल के दिनों में भी आरक्षण के मुदु्ें पर चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन में शामिल बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इतर बयान दिया था। अब जब कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में चिराग पासवान के हालिया बयान ने बिहार के राजनीतिक भविष्य के संभावित निहितार्थों के बारे में चर्चा और अटकलों को जन्म दिया है।

चुनावी तैयारी में जुटे चिराग पासवान 29 नवंबर को करेंगे ये बड़ा कार्यक्रम

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा की तैयारियां चिराग पासवान की एलजेपी ने तेज कर दी है। बिहार ही नहीं एलजेपी झारखंड में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चिराग पासवान अपनी पार्टी का भव्‍य स्‍थापना दिवस 29 नवंबर को मनाने जा रहे हैं, जिसका ऐलान चिराग पासवान ने पटना में आज किया है।

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: ना तो डरूंगा और ना ही झुकूंगा, आज भी दलित IPS को घोड़ी चढ़ने से...चिराग पासवान ने भरी हुंकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+