महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों की बीच लता मंगेशकर की भावुक अपील

नई दिल्ली। विश्वकप में टीम इंडिया की हार के साथ ही लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं। हालांकि खुद धोनी ने इस तरह की खबरों से इनकार किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले जब उनसे यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि मैं संन्यास ले रहा हूं, लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच लता मंगशकर ने ट्विटर के जरिए माही से खास अपील की है।

लता मंगेशकर की अपील

लता मंगेशकर की अपील

लता मंगशेकर ने ट्वीट करके लिखा कि नमस्कार एमएस धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए, देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी अपील है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद कई दिग्गजों ने भी एमएस धोनी का समर्थन किया और टीम के लिए भावुक संदेश लिखा।

आमिर खान ने किया था भावुक ट्वीट

आमिर खान ने किया था भावुक ट्वीट

आमिर खान ने आमिर खान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज किस्मत साथ नहीं थी विराट। आज हमारा दिन ही नहीं था। मेरे लिए तो भारत ने पहले ही उस वक्त विश्व कप जीत लिया था, जब हमने नंबर-1 टीम की तरह लिस्ट में टॉप पर जगह बनाते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। आप सब लोग पूरे टूर्नामेंट के दौरान बहुत बढ़िया खेले। काश कल बारिश नहीं हुई होती... तो शायद नतीजे कुछ और होते, लेकिन शानदार प्रदर्शन, मुझे अपनी टीम पर गर्व है...आपके लिए प्यार।'

राजनीति में आ सकते हैं धोनी

राजनीति में आ सकते हैं धोनी

धोनी के संन्यास की खबरों के बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में अपना हाथ आजमा सकते हैं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक धोनी संन्यास के बाद भाजपा में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकते हैं, चैनल का माने तो बिहार बीजेपी के एक बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि धोनी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें, इसके लिए कई बार उनसे बात की गई है और बहुत जल्द ही औपचारिक तौर पर इस बात का ऐलान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+