अब्दुल कलाम के शोक में डूबा देश, तरुण गोगोई नाच रहे लड़कियों के साथ
असम। मिसाइल मैन के नाम से दुनियाभर में ख्याति पाने वाले देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का आज उनके पैतृक शहर पेक्कारिंपू में अंतिम संस्कार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई अपना हेलीकॉप्टर लेकर गोल्फ खेलने पहुंच गये हैं।
तरुण गोगोई को बुधवार को गोलाघाट मे स्थानीय लोगों के साथ डांस करते हुए भी देखा गया है। तरुण गोगोई यह सब उस वक्त कर रहे हैं जब पूरा देश अब्दुल कलाम के निधन पर शोक मना रहा है। यही नहीं देश मे सात दिन के राष्ट्रीय शोक साथ कई प्रदेशों में भी सात दिन का राजकीय शोख घोषित किया गया है।
आज एएनआई की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गोगोई नागोन के गोल्फ कोर्स मे अपना हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे हैं। मैदान के बीचो बीच हेलीकॉप्टर से पहुंचे गोगोई गोल्फ का लुत्फ लेते हुए देखे जा सकते हैं।
आपको बता दें कि स्वर्गीय अब्दुल कलाम का अंतिम संस्कार तमिलनाडु के पेक्कारिंपू शहर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। कलाम की अंतिम यात्रा में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, राहुल गांधी, सहित कई आला नेता पहुंचे हैं।













Click it and Unblock the Notifications