भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर पर चल रही है बैठक

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच एलएसी पर चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर से तनाव को कम करने के लिए दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच एक बार फिर से बैठक चल रही है। यह बैठक कोर कमांडर स्तर पर हो रही है। जानकारी के अनुसार यह बैठक एलएसी पर चीन के मोल्डो इलाके में हो रही है जोकि चोशुल के ठीक दूसरी तरफ है। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के कमांडर के बीच हाल ही में हुई लद्दाख में हिंसक झड़प के बाद लद्दाख के मुद्दे पर बात हो सकती है। बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

Recommended Video

      India China Tension : Galvan Valley में भारत-चीन की लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत | वनइंडिया हिंदी
      china-india

      बता दें कि 6 जून के बाद दोनों देशों के बीच यह कोर कमांडर स्तर की दूसरी बैठक है। इससे पहले 6 जून को हुई बैठक में दोनों देश एलएसी पर अपनी सेना को पीछे ले जाने पर राजी हुए थे। लेकिन चीन यहां से पीछे हटने को तैयार नहीं है और ना ही जमीनी स्तर पर चीन ने इस तरह के कोई संकेत दिए हैं। बल्कि इससे उलट चीन ने 10000 और सैनिकों की तैनाती कर दी है। माना जा रहा है कि आज हो रही इस बैठक में दोनों देशों के बीच एलएसी पर आमना-सामना के नियम बदल सकते हैं। इससे पहले दोनों देशों के सैनिकों को हथियार इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी। इसके अलावा आज हो रही इस बैठक में भारत चीन से कह सकता है कि 6 जून को हुए करार का चीन पालन करे और सेना को गलवान घाटी व अन्य जगहों से पीछे करे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+