भारत चीन के बीच विवाद पर कपिल सिब्बल ने पूछा, छप्पन इंच की छाती कहां गयी?
नई दिल्ली। चीन के साथ एलएसी पर जिस तरह से तनाव बढ़ रहा है, उसकी वजह से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि आखिर अब कहां गई 56 इंच की छाती। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करके लिखा, दो मुखी राजनीति, मोदी जी UPA पे आरोप लगाते थे के हम चीन को लाल आँख क्यूँ नहीं दिखाते जब वो LAC पार करता है, मोदी जी आप चीन को लद्दाख़ में लाल आँख दिखाने में क्यूँ झिझक रहे हैं ? और जब नेपाल आप को लाल आँख दिखा रहा है आप बातचीत करना चाहते हैं, छप्पन इंच की छाती कहां गयी ?
Recommended Video

बता दें कि चीन और भारत के बीच एलएसी पर तनाव काफी बढ़ गया है। दोनो देशों की सेना के बीच बीती रात हुई झड़प में दोनों ओर के कई जवान मारे गए हैं, जबकि कई जवान घायल हुए हैं। भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि हिंसक झड़प में दो जवान और एक कर्नल रैंक के अधिकारी शहीद हुए हैं, जबकि चीन की सेना के भी कुछ जवान इसमे घायल हुए हैं। वहीं ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार इस झड़प में चीन के 5 जवान मारे गए हैं, जबकि 11 जवान घायल हुए हैं।
बता दें कि भारत चीन के बीच इससे पहले 1975 में हिंसक झड़प हुई थी। 1975 के बाद पहली बार एलएसी पर भारत के जवान शहीद हुए हैं। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। तनाव को देखते हुए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने पठानकोट मिलिट्री स्टेशन का अपना दौरा रद्द कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications