Covid 19 के कहर के बीच वायरल हुआ शाहरुख खान के गाने पर बना ये Corona Song

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7 हजार से ज्यादा हो गई हैं, ये जानलेवा वायरस अब तक 137 देशों में फैल चुका है, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 127 हो गई है तो अब तक यहां इससे तीन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं।

कोराना वायरस के कारण खौफ में हैं लोग

कोराना वायरस के कारण खौफ में हैं लोग

कोराना वायरस की वजह से कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें क्योंकि सावधानी ही बचाव है लेकिन कोरोना को लेकर लोग काफी भयभीत भी दिखाई पड़ रहे हैं।

लोगों की स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह

लोगों की स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह

लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं,जो कि इस माहौल में ना केवल लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि सकारात्मक रहते हुए लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को भी कह रहे हैं।

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन

जी हां, यहां बात हो रही है कोरोना सॉन्ग की, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस गाने को तेजस गंभीर ने गाया है, जो कि शाहरूख खान सुपरहिट फिल्म 'चलते चलते' के गाने 'सुनो ना सुनो ना सुन लो ना' की तर्ज पर बना है, इस गाने को तेजस ने खुद ही लिखा है, इस गाने को तेजस ने जब अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया तो ये तेजी से वायरल हो गया।

देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+