मांझी की डूबती नैया, खेबैया बनेंगे पीएम मोदी
नयी दिल्ली। बिहार में सियासी संकट चरम पर है। कुर्सी को लेकर घमासान जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच घमासान चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में बिहार की सियासी टेंशन बीच में छोड़कर जीतन राम मांझी दिल्ली पहुंच चुके है।

मांझी नीती आयोग की बैठक के लिए पहुंचे है, लेकिन भीतर की खबर ये है कि मांझी यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि मांझी ने पीएम मोदी से अलग से मिलने के लिए वक्त मांगा है। माना जा रहा है कि शाम 5 बजे मांझी की मोदी ने मुलाकात हो सकती है।
कहा ये भी जा रहा है कि जेडीयू से बर्खास्त होने के बाद मांझी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पीएम से बीजेपी का समर्थन मांगेंगे। मांझी मोदी ने बिहार में अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के 87 विधायकों का समर्थन मांग सकते हैं। वहीं भाजपा माइंडगेम खेल रही है। बिहार में उठे सियासी तूफान को लेकर बीजेपी में भी मुलाकातों का दौर जारी है।
नीतीश बन सकते हैं सीएम
नीतीश के पास आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई का समर्थन हासिल है। ऐसे में जेडीयू विधायकों की संख्या मिलाकर वो राज्यपाल के सामने 130 विधायकों की परेड भी करा सकते हैं। बिहार विधानसभा में कुल 233 विधायक हैं, ऐसे में बहुमत के लिए कुल 117 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। नीतीश के खाते में जेडीयू के 100, आरजेडी के 24, कांग्रेस के 5 और सीपीआई के 1 विधायक को मिलाकर कुल 130 विधायकों का समर्थन है।












Click it and Unblock the Notifications