अमेठी: मेमो ट्रेन की चपेट में आई बोलेरो, 4 की मौके पर मौत, इस तरह बिखर गई कार
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन से दूर मानव रहित क्रासिंग पर लापरवाही के चलते मेमो ट्रेन की टक्कर से बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गये। इससे बोलेरो पर सवार 4 पैसेंजर ने मौके पर ही दमतोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का ट्रीटमेंट सीएचसी में चल रहा है। हादसे के बाद अमेठी के एसपी कुंतल किशोर मौके पर पहुंचे हैं।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मठा भुसुंडा गांव के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग संख्या 110 पर डाउन मेमो ट्रेन लखनऊ से सुलतानपुर आ रही थी। तभी रानी का पुरवा कटारी जामो से बारात बोलेरो जीप मुसाफिरखाना कोतवाली के पूरे पहलवान जा रही थी। एकाएक बोलेरो के इसके चपेट में आने से चार बारातियों की लोगों दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो घायल है, जिनको स्थानीय प्रशासन ने गम्भीर हालत में सीएचसी में एडमिट कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications