अमेरिका की वेबसाइट ने RSS को बताया आतंकी संगठन
नयी दिल्ली अमेरिका की आंतकवाद विरोधी एक वेबसाइट ने भारत की हिन्दुवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को आतंकी संगठन करार दिया है। अमेरिकी वेबसाइट टेर्रिज्म वॉच एंड वार्निंग नाम की वेबसाइट ने अपने साइट पर आरएसएस को आंतकी संगठन करार देते हुए उसे आंतकी संगठनों की सूची में शामिल किया है।

www.terrorism.com नाम की इस वेबसाइट ने संघ के बारे में लिखा है कि 'संघ ऐसा है, जो हिंदू राष्ट्र स्थापित करना चाहता है, इसलिए इसे आतंकी लिस्ट में रखा गया है। यही नहीं उस वेबसाइट ने लिखा है कि संघ को बीजेपी की उग्र वैचारिक जड़ माना जाता है।
आपको बता दें कि यह वेबसाइट में दुनियाभर के आतंकी संगठनों के बारे में लिखता है। उनकी जानकारी देता है। इस वेबसाइट ने थ्रेट ग्रुप प्रोफाइल में संघ का नाम रखा है। आपको बता दें कि इस अमेरिकी वेबसाइट को ऑब्जर्व, ऑरिएंट, डिसाइड, एक्ट नाम का संगठन चलाता है। संघ को आतंकी संगठनों की लिस्ट में अप्रैल में ही शामिल किया है।इस वेबसाइट पर संघ के अलावा सिमी का नाम भी आंतकी संगठनों की लिस्ट में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications