अमेरिकी रैपर PnB Rock की हत्या, गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त मारी गई गोली
अमेरिकी रैपर PnB Rock की हत्या, गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त मारी गई गोली
नई दिल्ली, 13 सितंबर: अमेरिकी रैपर पीएनबी रॉक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया के रहने वाले रैपर पीएनबी रॉक को गोली मारी गई तो वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। अमेरिकी पुलिस ने यह जानकारी दी है। रैपर पीएनबी रॉक साल 2016 में आए अपने 'सेल्फिश' गाने को लेकर फेमस हुए थे। मौत से पहले पीएनबी रॉक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट भी किया था, इस पोस्ट के कुछ मिनटों बाद ही पीएनबी रॉक को बुरी तरह से गोली मार दी गई थी।

सोशल मीडिया पर सामने आई खून से लथपथ तस्वीर
पीएनबी रॉक का असली नाम रकीम हाशिम एलन है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ग्राफिक वीडियो में पीएनबी रॉक सुरक्षा और कर्मचारियों से घिरे खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। द टाइम्स ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पीएनबी रॉक को सोमवार दोपहर को दक्षिण लॉस एंजिल्स में रोसकोज चिकन एंड वेफल्स रेस्टोरेंट में एक लूट के दौरान गोली मार दी गई है।

कैसे पता चला शूटर को रैपर का ठिकाना
द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जब पीएनबी रैपर को गोली मारी गई तो वह अपनी गर्लफ्रेंड स्टेफनी सिबौन्हुआंग के साथ रेस्टोरेंट में थे। गर्लफ्रेंड स्टेफनी ने अपने इंस्टा पोल्ट पर रैपर के साथ तस्वीर पोस्ट कर रेस्टोरेंट के नाम को चेकइन किया और टैग किया था। इस सोशल मीडिया पोस्ट के सिर्फ 20 मिनट बाद ही उन्हें शूटर ने गोली मारी गई थी। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि पोस्ट की वजह से ही शूटर को रैपर के ठिकाने का पता चल गया होगा।

पुलिस ने कहा- लुटेरों की नजर रॉक की ज्वैलरी पर थी
पुलिस ने कहा कि 30 वर्षीय रैपर पीएनबी रॉक पर लुटेरों ने बंदूक तानते हुए कहा था कि उनके पास दो कुछ भी है, वो उन्हें दे दो। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक लुटेरों की नजर रॉक की ज्वैलरी पर थी। इसी बीच लुटेरे ने पीड़ित को गोली मारी और भाग गए। पुलिस ने कहा कि रेस्टोरेंट के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications