डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर कल पहुंचेंगे भारत, गुरुग्राम में 'TRUMP TOWERS' की रखेंगे नींव

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जूनियर ट्रंप के बेटे सोमवार को गुरुग्राम पहुंचेंगे, जहां वे लक्जरी रेजिडेंशियल ट्रंप टावर की नींव रखेंगे। ट्रंप आर्गेनाइजेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ट्रंप जूनियर बोइंग 757 से भारत पहुंचेंगे। भारत आने से पहले ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि भारत एक अद्भुत देश है और बीते कई वर्षों से हमारे ब्रांड को वहां शानदार सफलता मिली है। ट्रंप ने कहा था कि यह जो भी हमने वहां सफलता पाई है, यह यात्रा उसी जश्न के नाम होगी।

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर कल पहुंचेंगे भारत

अपने कार्यक्रम के तहत जूनियर ट्रंप कोलकाता, मुंबई और पुणे भी जाएंगे। इसके अलावा जूनियर ट्रंप दिल्ली में 23 और 24 फरवरी को होने वाले 'ग्लोबल बिजनेस समिट' के एक सेशन को भी संबोधित करने वाले हैं। कोलकाता में 'ट्रंप टावर्स' के तहत जल्द ही 137 लक्जरी यूनिट का निर्माणकार्य शुरू होने वाला है। जबकि, मुंबई में 78 मंजिला 'ट्रंप टावर्स' निर्माणाधीन है। इसके अगले साल पूरे होने की संभावना है। वहीं, पुणे में भी 'ट्रंप टावर्स' प्रोजेक्ट जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के लिए भारत सबसे बड़ा मार्केट है, जहां मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुरुग्राम में 4 प्रमुख रियल स्टेट प्रोजेक्ट हैं। इन टावर्स को लोकल पार्टनर एम3एम, एनसीआर रियल स्टेट कंपनी और ट्रिबेका डेवलपर्स ऑफ मुंबई ने मिलकर खड़ा किया है।

ट्रंप टावर में टेम्परेचर कंट्रोल इंडोर स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर, आलिशान रेस्टोरेंट और बिजनेस सेंटर है। पिछले साल नवंबर में ट्रंप जूनियर की बहन इवांका ट्रंप भी भारत आयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+