North Korea को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने बनाया 26 हजार करोड़ का ये प्लान
उत्तर कोरिया की ओर से लगातार मिल रही धमकियों और उसे सबक सिखाने के इरादे से अमेरिका ने एक खास प्लान तैयार किया है। उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल हमलों की धमकियों के बीच अमेरिका ने किसी भी खतरे का सामना करने के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम डिजाइन किया है।

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया की ओर से लगातार मिल रही धमकियों और उसे सबक सिखाने के इरादे से अमेरिका ने एक खास प्लान तैयार किया है। उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल हमलों की धमकियों के बीच अमेरिका ने किसी भी खतरे का सामना करने के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम डिजाइन किया है। अमेरिका की सरकार इस रणनीति पर काम कर रही है, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप के आकाश में ही मिसाइल को नष्ट किया जा सके। इसके लिए ट्रंप प्रशासन 4 अरब डॉलर (करीब 26 हजार करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है। नॉर्थ कोरिया के साथ तनाव के बीच पहली बार अमेरिकी एयर बेस के ऊपर उड़ा रहस्यमयी विमान
टीओआई की खबर के अनुसार, अमेरिका की योजना इस पैसे के जरिए साइबरवेपन विकसित करने की है, ताकि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल लॉन्च किए जाने से पहले ही उसके कंट्रोल सिस्टम में छेड़छाड़ की जा सके। इसके अलावा पश्चिमी तट पर मिसाइल डिफेंस नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि अगर सबकुछ फेल भी हो जाए तो यहां से हमला नाकाम किया जा सके। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए ये समाधान खोजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications