नॉर्थ कोरिया के साथ तनाव के बीच पहली बार अमेरिकी एयर बेस के ऊपर उड़ा रहस्यमयी विमान
वॉशिंगटन। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच विवादों के चलते यूएएस एयर फोर्स मिलिट्री बेस के ऊपर एक रहस्यमयी विमान ने हड़कंप मचा दिया। यह विमान अमेरिकी एयरफोर्स फेसिलिटी के ऊपर काफी देर गश्त करता रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि अमेरिकी सेना इस विमान की पता लगाने में नाकाम रही। कोरियाई प्रायद्वीप में चल रहे तनाव के बीच पहली बार अमेरिकी मिलिट्री बेस के ऊपर पहली बार इस प्रकार का कोई विमान देखा गया है।

एफ-15सी इंटरसेप्ट एयरक्राफ्ट करना लॉन्च
अमेरिकी एयरफोर्स अभी भी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि जेट कहा से आया था और यहां क्या कर रहा था। कई मिलिट्री अधिकारी इस जेट का पता लगाने में नाकाम रहे। अमेरिका एयरफोर्स ने इस रहस्यमयी विमान का जवाब देने के लिए अपने एफ-15सी इंटरसेप्ट एयरक्राफ्ट लॉन्च भी किया था, लेकिन पता लगाने कामयाबी हाथ नहीं लगी।

30 मिनट तक गश्त करता रहा रहस्यमयी विमान
इस रहस्यमयी जेट को अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टेशन को भी रडार से इसका पीछा करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अमेरिका का एफ-15सी ईगल इंटरसेप्टर्स दुनिया की सबसे अधिक एडवांस्ड कोंबेट है, जिसे ट्रैक करने के लिए लगाया गया था। सफेद रंग का यह रहस्यमयी विमान करीब 30 मिनट तक गश्त करता रहा।

तनाव के बीच पहली बार देखा गया विमान
अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच चल रहे तनाव के दौरान कई बार कोरियाई प्रायद्वीप पर अमेरिकी विमान को गश्त करते देखा गया है, लेकिन यूएस आर्मी बेस पर पहली बार किसी विमान ने हलचल पैदा कर दी है। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच गतिरोध जारी है और दोनों ही देश एक दूसरे को मरने और मारने की धमकी दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications