वैक्सीन लेने वाले लोगों को अहमदाबाद नगर निगम दे रहा है सरसों का तेल और लकी ड्रॉ, मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

अहमदाबाद, अक्टूबर 10। कोरोना वैक्सीन अभियान में भारत पिछले कुछ दिनों के अंदर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना चुका है। केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए वैक्सीन का प्रचार और उसके प्रति जागरूकता अभियान जैसे उपाय अपनाए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों से तो लोगों को ईनामी लालच देकर भी वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद से सामने आया है, जहां अहमदाबाद नगर निगम ने वैक्सीन लेने वाले लोगों के लिए एक लीटर सरसों का तेल और लकी ड्रॉ की पेशकश की है।

Corona vaccine

लकी ड्रॉ जीतने वाले लोगों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

AMC के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजनीकांत हेमराज ने बताया है कि हमने ये पहले झुग्गी-झोपड़ी और गरीब आबादी को वैक्सीनेट करने के लिए शुरू की है। हेमराज ने बताया कि हमने लोगों के लिए लकी ड्रॉ का ऐलान किया है, जिन्हें टीका लगाया जाएगा, उनका एक लकी ड्रॉ निकलेगा। लकी ड्रॉ जीतने वाले 25 लोगों को 10 हजार रुपए के अतिरिक्त उपहार दिए जाएंगे। साथ ही 1 लीटर सरसों का तेल भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोविड-19 के 18,166 नए मामले, COVID-19 News | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने रखा 100 करोड़ का लक्ष्य

    आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में टीकाकरण अभियान का 100 करोड़ का लक्ष्य सेट किया है। अभी तक देश में 94 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा था कि हम बहुत जल्द वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेंगे। पीएम ने कहा था कि भारत ने दुनिया को एक राह दिखाई है कि आखिर कैसे इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा सकता है। पीएम के इस बयान के बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की थी, जिसमें 19 राज्यों को 100 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में जुटने का निर्देश दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+