महाराष्ट्र: खौलती चटनी की कढ़ाई में गिरकर बच्ची की दर्दनाक मौत

अंबरनाथ। अंबरनाथ शास्त्रीनगर में एक एक दर्दनाक हादसा सामने आया। डेढ़ साल की बच्ची एक गरम चटनी के बर्तन में खेलते-खेलते अचानक गिर गई। खौलती चटनीकी कढ़ाई में गिरने से बच्ची 80 प्रतिशत जल गई थी जिससे बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से परिवार को गहरा सदम लगा है। घर में इडली-वड़ा के लिए चटनी बनाई जा रही थी, वहीं पास में डेढ़ साल की बच्ची भी खेल रही थी। चटनी तैयार होने के बाद एक बड़े से बर्तन में चटनी बनाकर रखी गई थी, लेकिन बच्ची खेलते-खेलते अचानक बर्तन में जा गिरी। इस घटना में बच्ची बुरी तरह से जल गई थी। बच्ची को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

ambarnath maharashtra girl child died after fallen into pot filled with chatni

मामला शास्त्रीनगर के रहने वाले रामास्वामी के घर का है। रामास्वामी के इडली-वड़ा का व्यवसाय करते हैं। रोज सुबह 4 बजे उठकर इडली, वडा, सांबर और टमाटर की चटनी तैयार करते हैं। मंगलवार की सुबह तड़के उन्होंने बड़े से बर्तन में टमाटर की चटनी बनाकर रखी थी। वो बर्तन घर के एक कोने में रखा हुआ था। तभी सुबह 5 बजे के करीब तनिष्का खेलते-खेलते बर्तन के पास गई और बर्तन के अंदर झांककर देखने लगी। बर्तन के अंदर झांककर देखते समय वो अंदर गिर गई। घरवालों को इस घटना का पता चलते ही बच्ची को बर्तन से बाहर निकाला और तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट किया, पर तब तक काफी देरी हो चुकी थी। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+