पाताल लोक के 'हथौड़ा त्‍यागी' ने किया खुलासा, पत्‍नी और मां ने इस डर से नहीं देखी मेरी ये सीरीज

नई दिल्‍ली। हाल में रिलीज हुई वेबसीरीज पाताल लोक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में सीरियल किलर के रूप में विशाल त्‍यागी उर्फ हथौड़ा त्‍यागी की भूमिका निभा रहे एक्‍टर अभिषेक बनर्जी ने एक अलग मुकाम बना लिया है। हालांकि अभिषेक इससे पहले 'स्त्री' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्‍टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। विशाल सशक्त किरदारों से लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन विशाल त्‍यागी के किरदार ने उन्‍हें स्‍टार बना दिया है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि अभिषेक के जिस किरदार की इतनी तारीफ हो रही है, उनकी पत्‍नी और मां उन्‍हें उस रोल में देखना ही नहीं चाहती है। उन्‍होंने बताया कि पत्‍नी और मां ने इस वेब सीरीज को डर के मारे नहीं देखा।

मां और पत्‍नी ने किरदार देखने से इनकार कर दिया

मां और पत्‍नी ने किरदार देखने से इनकार कर दिया

एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए अभिषेक ने कहा कि उनकी पत्‍नी और मां ने 'पाताल लोक' में उनका यह किरदार देखने से इनकार कर दिया। अभिषेक ने कहा कि दरअसल उन्हें यह तारीफ की तरह लग रहा है क्योंकि जैसा डरावना इस किरदार को बनाया जाना था, उसमें उनकी टीम सफल रही है। अभिषेक बनर्जी अपने इस किरदार पर सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे मीम्स को भी काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिषेक ने साल 2014 में टीना नोरोन्हा से शादी की थी। टीना पेशे से मॉडल और आर्किटेक्ट हैं।

आमिर खान की फिल्‍म में पहली बार दिखे थे अभिषेक बनर्जी

आमिर खान की फिल्‍म में पहली बार दिखे थे अभिषेक बनर्जी

अपने इंटरव्‍यू में अभिषेक ने बताया कि वो चेन्‍नई में बड़े हुए हैं। ऐसे में रजनीकांत से वो काफी प्रभावित रहे हैं। ग्रेजुएशन के लिए वो दिल्‍ली आ गए। यहां किरोड़ीमल कॉलेज में उन्हें एडमिशन मिल गया। इन्हीं दिनों में फिल्म ‘रंग दे बसंती' का ऑडिशन वाला सीक्वेंस शूट हो रहा था। ‘छिछोरे' फेम एक्टर तुषार पांडे अभिषेक के क्लासमेट थे। और तुषार के भाई सुनील ‘रंग दे बसंती' के असिस्टेंट डायरेक्टर। उन्होंने बुलाया कि क्राउड में कुछ लोगों की जरूरत है, तो अभिषेक और तुषार दोनों पहुंच गए। वो दोनों ही फिल्म के ऑडिशन वाले सीन में नजर आते हैं। ये अभिषेक की पहली फिल्म थी।

जाने माने कस्‍टिंग एजेंसी के फाउडिंग मेंबर हैं अभिषेक

जाने माने कस्‍टिंग एजेंसी के फाउडिंग मेंबर हैं अभिषेक

अभिषेक मुंबई एक्टर बनने आए थे। लेकिन फिलहाल शहर के सबसे मशहूर कास्टिंग एजेंसियों में से एक कास्टिंग बे के फाउंडिंग मेंबर हैं। मो. जीशान अयूब से लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी को इन्होंने ही खोजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+