Amazon Great Indian Festival: आधे दाम पर मोबाइल, फर्नीचर पर 80% डिस्काउंट, जानें कब से शुरू होगी सेल
Amazon Great indian festival 2025 date: Amazon की सबसे बड़ी सेल, Great Indian Festival 2025 जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन सेल पेज पर 'Coming Soon' का नोट लाइव कर दिया गया है। माना जा रहा है कि, इसी सप्ताह में डेट ऐलान कर दिया जाएगा। हमेशा की तरह, इस साल भी सेल में हर कैटेगरी में ग्राहकों के लिए भारी डिस्काउंट और ऑफर मिलने वाले हैं।
खास बात यह है कि प्राइम मेंबर्स को यह सेल एक दिन पहले एक्सेस मिलेगा। SBI कार्ड यूज़ करने वाले ग्राहक 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकेंगे। इस सेल में स्मार्टफोन, होम, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और ग्रोसरी जैसी हर चीज पर धमाकेदार ऑफर देखने को मिलेंगे।

स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इस साल भी हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर मिलने वाले हैं। मोबाइल सेक्शन में स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट मिलेगी। सैमसंग स्मार्टफोन पर इस साल की सबसे बड़ी डील मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी सभी फेस्टीव डील्स का अनलॉक होना बाकी है।
फर्नीचर पर 50%-80% तक का डिस्काउंट
होम, किचन और आउटडोर आइटम्स पर 80% तक की छूट रहेगी। इस कैटेगरी में किचनवेयर और अप्लायंस पर ₹1200 तक का कैशबैक मिलेगा, होम डेकोर पर 5% अतिरिक्त छूट और फर्नीचर पर 50%-80% तक का डिस्काउंट मिलेगा। यानी कई सामान आधे दाम या उससे भी कम में मिल सकते हैं।
ईयरबड्स पर 75% तक की छूट
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी भारी छूट का इंतजार है। लैपटॉप की खरीद पर 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध होगी। हेडफोन और ईयरबड्स पर 75% तक की छूट और टैबलेट्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर्स पर भी 65% तक की छूट मिलेगी।
फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50%-80% तक का डिस्काउंट है। होलसेल की खरीदारी पर 80% तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही अमेज़न ब्रांड्स पर 75% तक का डिस्काउंट मिलेगा। ग्रोसरी आइटम्स पर 50% तक की छूट है और कुछ खास प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹49 रखी गई है।
ये भी पढ़ें Amazon Kuiper Satellites: एलन मस्क को अमेजन की बड़ी चुनौती! शुरू किया अपना स्पेस मिशन
प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले शुरू होगी
प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले शुरू होगी, जिससे उन्हें एक्सक्लूसिव डील्स का फायदा मिल सकेगा। SBI कार्ड यूज़ करने वाले ग्राहक 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकेंगे। इस तरह, अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 में स्मार्टफोन, होम, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और ग्रोसरी जैसी हर चीज पर ग्राहकों को भारी छूट और ऑफर मिलने वाला है। इस सेल का फायदा उठाकर आप अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स को सबसे अच्छे दाम पर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें Tomato Discount Sale: कुछ घंटों में बिके 17 हजार किलो टमाटर, दाम सिर्फ 90 रुपए प्रति Kg, यहां लगी सेल












Click it and Unblock the Notifications