Tomato Discount Sale: कुछ घंटों में बिके 17 हजार किलो टमाटर, दाम सिर्फ 90 रुपए प्रति Kg, यहां लगी सेल
Tomato Discount Sale: टमाटर की आसमान छूती कीमतों को देखकर भारत सरकार ने डिस्काउंट सेल के लिए जगह-जगह मोबाइल वैन लगवाई है। जिससे जनता को राहत मिल सके।
Tomato Discount Sale: मानसून की मूसलाधार बारिश से एक तरफ जहां देशभर में हाहाकार मचा है। वहीं, टमाटर की बढती कीमतों ने रसोई घर में हडताल जैसी स्थिति पैदा कर दी है। देश भर में अलग-अलग दाम में टमाटर बिक रहा है। कहीं 250 तो 300 रुपए प्रति किलो। लेकिन, अब भारत सरकार के आम जनता को सस्ती दरों पर टमाटर उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू कर दी है। जिसके तहत टमाटर 90 रुपए प्रति किलो डिस्काउंट सेल में मिल रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर, पटना कानपुर, लखनऊ में 15-15 मोबाइल वैन सुबह 11 बजे से टमाटर मोबाइल वैन बेच रही है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) केंद्र की ओर से वैन के माध्यम से टमाटर बेच रहे हैं।

टमाटर की डिस्काउंट सेल, कुछ घंटों में बिके 17000 किलो
वहीं, एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि टमाटर की डिस्काउंट सेल में कुछ घंटों में बिके 17000 किलो टमाटर बिक गए। अब रविवार से दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की मात्रा और बढ़ाई जाएगी। मोबाइल वैन से ग्रेड 'ए' गुणवत्ता वाले टमाटर खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दिल्ली में लगभग 100 केंद्र भंडार आउटलेट के माध्यम से अब टमाटर बिकेंगे। टमाटर की डिस्काउंट बिक्री तब तक जारी रहेगी, जब तक कीमतें स्थिर नहीं हो जातीं। कुछ ऐसा ही हाल पटना में नजर आया।
Discounted sale of tomatoes at these locations in Delhi tomorrow. Noida locations being finalised. From tomorrow, sale to begin at Lucknow and Kanpur with 15 mobile vans each - from 11 am onwards. @PMOIndia @PiyushGoyal @PIB_India @PIBHindi @jagograhakjago @myogioffice pic.twitter.com/SOKYEg38TL
— Rohit Kumar Singh (@rohitksingh) July 14, 2023
यहां लगी टमाटर की डिस्काउंट सेल
- दिल्ली: फरीदाबाद, गुरुग्राम, रिंग रोड, ग्रेटर कैलाश पार्ट 1, शाहीन बाग, साउथ एवेन्यू, नॉर्थ एवेन्यू, द्वारका, महरौली, हौज खास, मायापुरी, पीतमपुरा, रोहिणी सेक्टर 20, मयूर विहार, पटपड़गंज, तिमारपुर , त्रिलोक पुरी, शालीमार बाग, और नांगलोई।
- नोएडा: नोएडा सेक्टर-78 और ग्रेटर नोएडा के पास परी चौक पर मोबाइल वैन।
- लखनऊ: भूतनाथ मार्केट, डंडैया मार्केट, नवीन मंडी स्थल के सामने, सीतापुर रोड, जवाहर भवन, तेरहीपुलिया, गोले मार्केट, चौक, विभूति कंद गोमती नगर, कैसर बाग, राजाजीपुरम और मुंसी पुलिया।












Click it and Unblock the Notifications