Amazon Kuiper Satellites: एलन मस्क को अमेजन की बड़ी चुनौती! शुरू किया अपना स्पेस मिशन

Amazon Kuiper Satellites: अमेज़न ने सोमवार (28 अप्रैल) को अपने Kuiper इंटरनेट सैटेलाइट्स का पहला बैच अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया। इससे पहले खराब मौसम के कारण लॉन्च टाल दिया गया था।

यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) के रॉकेट ने 27 Kuiper सैटेलाइट्स को लेकर फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से शाम 7 बजे (ईस्टर्न टाइम) के बाद उड़ान भरी।

Amazon Kuiper Satellites

इंटरनेट कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत

ULA के सिस्टम इंजीनियर कालेब वीस ने लॉन्च के बाद रॉयटर्स से कहा, 'हमारा काउंटडाउन बिल्कुल स्मूद रहा, मौसम बेहद साफ था, और शानदार लॉन्च के साथ Atlas V रॉकेट 27 Kuiper सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है। यह इंटरनेट कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत है।'

ये सैटेलाइट पृथ्वी की सतह से करीब 280 मील ऊपर रॉकेट से अलग हो जाएंगे। इसके बाद अमेज़न ये जांचेगा कि क्या ये सैटेलाइट्स स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं और ज़मीन पर मौजूद टीम से संपर्क साध सकते हैं।

ये भी पढ़ें Tesla की बिक्री में 13% गिरावट: क्या है गिरती बिक्री के पीछे की वजह? Elon Musk का छिनने वाला है बादशाह का ताज?

एलनमस्क की Starlink से होगी टक्कर

बता दें कि, छह साल पहले अमेज़न ने Project Kuiper की घोषणा की थी। एक लो अर्थ ऑर्बिट में इंटरनेट प्रदान करने वाले सैटेलाइट्स का नेटवर्क। यह सेवा सीधे तौर पर एलन मस्क की Starlink से टक्कर लेगी, जिसके पास फिलहाल 8,000 से ज़्यादा सैटेलाइट्स ऑर्बिट में मौजूद हैं।

1,618 सैटेलाइट लॉन्च करने का लक्ष्य

यह पहली Kuiper मिशन लॉन्च की शुरुआत है, जो आने वाले वर्षों में लगातार जारी रहेगी। अमेरिका की Federal Communications Commission (FCC) ने अमेज़न को जुलाई 2026 तक अपनी कुल Kuiper सैटेलाइट्स का कम से कम आधा यानी 1,618 सैटेलाइट लॉन्च करने का लक्ष्य दिया है।

अमेज़न ने इसके लिए 80 से ज़्यादा लॉन्च बुक किए हैं, जिनमें ULA के अलावा स्पेसX (Starlink की पैरेंट कंपनी), यूरोपीय कंपनी Arianespace और जेफ बेज़ोस की स्पेस कंपनी Blue Origin शामिल हैं।

10 अरब डॉलर से अधिक का खर्च

Kuiper नेटवर्क के निर्माण में अमेज़न लगभग 10 अरब डॉलर (₹83,000 करोड़ से अधिक) खर्च कर रहा है और इसे उपभोक्ताओं, एंटरप्राइज़ और सरकारों के लिए इस साल के अंत तक सेवा में लाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें Elon Musk X: एलन मस्क ने बेच दिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X', जानें कौन है नया मालिक? कितने में हुई डील?

अमेज़न के सीईओ ने क्या कहा?

अमेज़न के सीईओ एंडी जैसी ने अपने हालिया शेयरहोल्डर पत्र में लिखा कि Kuiper प्रोजेक्ट में शुरुआत में भारी निवेश की ज़रूरत होगी, लेकिन भविष्य में यह कंपनी के लिए अच्छा रिटर्न देने वाला बिज़नेस बनेगा।

अब निवेशकों की नजर इस हफ्ते गुरुवार को आने वाली अमेज़न की पहली तिमाही की कमाई पर होगी, जहां Kuiper प्रोजेक्ट पर भविष्य की पूंजीगत खर्च (CapEx) को लेकर अहम जानकारी मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+