Surat diamond bourse: दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग है 'सूरत डायमंड बोर्स', जानें इसकी खासियतें
Surat diamond bourse, पीएम मोदी नरेंद्र मोदी रविवार को दुनिया के सबसे बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हब 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन करेंगे। 3400 करोड़ रुपये की लागत से 35.54 एकड़ जमीन पर ये बिल्डिंग दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग है।
इस इमारत को हीरा व्यापार केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री उसी दिन अपने आगमन पर सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। जिसे हाल ही में इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया गया है।

अगर बात 'सूरत डायमंड बोर्स' की करें तो ये अपने-आप में बहुत ही अनोखी बिल्डिंग है। ये ऑफिस भवन पेंटागन से भी बड़ा है। यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित है। डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड इमारत है, क्योंकि इसमें 4,500 से अधिक इंटरकनेक्टेड ऑफिस हैं।
यह बिल्डिंग बाहर में देखने से जितनी भव्य है, अंदर उतनी ही सुख सुविधाओं से लैस है। इसे विश्व के डायमंड कैपिटल सूरत में 'वन स्टॉप डेस्टिनेशन' के रूप में बनाया गया है। इसकी बिल्डिंगें कुल 15 मंजिला है। इसका निर्माण कुल नौ आयताकार स्ट्रक्चर के रूप में किया गया है और यह सभी इमारत एक दूसरे से सेंट्रल स्पाइन के जरिए जुड़े हुए हैं।
इसमें कुल 125 लिफ्ट हैं। 300 स्क्वॉयर फीट से लेकर 75000 स्क्वॉयर फीट तक के ऑफिस स्पेस हैं, जिसमें एक बार में 67000 लोग बैठकर काम कर सकेंगे। यहां करीब 1.5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार हासिल होगा। कॉन्फ्रेंस हॉल, क्लब, बैंक्वेट हॉल, हेल्थ क्लब से रेस्टोरेंट तक हैं। 'इमारत के भीतर स्थान को लीज पर बेचा नहीं जाएगा क्योंकि 4200 डायमंड ट्रेडर्स ने साथ मिलकर इसका निर्माण कराया है।
सूरत को दुनिया की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है जहां दुनिया के 90 प्रतिशत हीरे तराशे जाते हैं। विशाल परिसर का निर्माण करने वाली कंपनी के मुताबिक, इसमें 7.1 मिलियन वर्ग फुट से अधिक फ्लोर स्पेस शामिल है। इसे नई दिल्ली स्थित भारतीय वास्तुकला फर्म मॉर्फोजेनेसिस द्वारा डिजाइन किया गया है। सीएनएन के मुताबिक, इन परियोजनाओं की लागत करीब 32 अरब रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications